लाइव न्यूज़ :

पंडित गोविंद का दावा- डिप्रेशन में नहीं थे सुशांत सिंह राजपूत, परिवारवालों से मिलने पर खिल जाता था एक्टर का चेहरा, पूजा का वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Updated: August 10, 2020 14:29 IST

सुशांत केस से जुड़ीं लगातार कई तरह की बातों का खुलासा हो रहा है। अब सुशांत के घर पूजा कराने वाले पंडित ने इस मामले पर अपनी बात रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले को अब सीबीआई देख रही है और जल्द सच सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।सुशांत की मौत के बाद से ही उनके करीबियों का बयान सामने आ रहा है। पंडित गोविंद नारायण ने 9 अप्रैल 2019 को सुशांत के घर एक पूजा कराई गई थी।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में आज ईडी ने एक बार फिर रिया चक्रवर्ती को अपने दफ्तर बुलाया है। सुशांत की आत्महत्या की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। सुशांत की मौत पर डिप्रेशन, फिल्मों में काम नहीं मिलना और तरह-तरह की बातें हो रही हैं। लेकिन अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिरी एक्टर ने इतना बड़ा कदम किस कारण उठाया। 

इस मामले को अब सीबीआई देख रही है और जल्द सच सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं सुशांत की मौत के बाद से ही उनके करीबियों का बयान सामने आ रहा है। अब इस मामले पर सुशांत के पंडित गोविंद नारायण ने अपनी बात रखी है। पंडित गोविंद नारायण ने 9 अप्रैल 2019 को सुशांत के घर एक पूजा कराई गई थी। इस आधार पर गोविंद ने अपनी राय दी है। 

परिवार संग बेहद खुश थे सुशांत सिंह राजपूत

बांद्रा स्थित केपरी हाइट्स बिल्डिंग की 15वीं मंजिल वाले फ्लैट (मोंट ब्लॉक से पहले वाला घर) में की गई पूजा के दौरान सुशांत काफी खुश थे। गोविंद के मुताबिक, इस पूजा में सुशांत, उनकी बहन मीतू सिंह और पति, कुछ अन्य लोग, उनके स्टाफ के सदस्य शामिल हुए थे। पूरा परिवार बहुत खुश था। इसमें सुशांत बहुत खुश नजर आ रहे थे। पंडित के मुताबिक सुशांत इस दौरान किसी तरह से परेशान नहीं नजर आ रहे थे। 

पूजा में शामिल नहीं हुईं थीं रिया

पंडित ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा, विश्वास नहीं होता कि वे सुसाइड भी कर सकते हैं। पूजा 4 घंटे चली थी। इस दौरान सुशांत धोती और गमछा पहनकर पूरे समय पूजा में बैठे रहे। पूजा खत्म होने के बाद उन्होंने अपने हाथ से 11 ब्राह्मणों को भोजन करवाया था। वहीं इस पूजा में रिया चक्रवर्ती शामिल नहीं हुई थी। पंडित गोविंद की मानें तो रिया को अगर उनके परिवार से दिक्कत नहीं थी तो वह पूजा में क्यों नहीं आईं। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम