लाइव न्यूज़ :

वीडियो: विक्की कौशल ने जब सलमान खान के सामने कैटरीना कैफ को किया था प्रोपोज, ऐसा था 'सुल्तान' का रिएक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2021 12:06 IST

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों के रिश्ते को लेकर पिछले करीब एक साल से अटकलें चल रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देकैटरीना और विक्की कौशल की शादी से पहले साल 2019 के एक अवॉर्ड शो का वीडियो हो रहा वायरलइस वीडियो में विक्की कौशल सभी के सामने कैटरीना कैफ को शादी के लिए प्रोपोज करते हैं।राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के एक होटल में होनी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी।

जयपुर: बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों के रिश्तों को लेकर चर्चा तो पिछले करीब एक साल से जारी थी पर आधिकारिक तौर पर कभी कोई पुष्टि नहीं हो सकी। हालांकि, कभी-कभी इशारों-इशारों में तो कभी एक साथ स्पॉट किए जाने पर ये लगभग तय हो चला था कि दोनों एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं।  

विक्की कौशल और कैटरीना अपनी शादी के लिए सोमवार को राजस्थान पहुंच गए। इनकी शादी सवाईमाधोपुर जिले के एक होटल में होनी है। जयपुर हवाईअड्डा सूत्रों के अनुसार दोनों आठ अन्य लोगों के साथ सोमवार रात एक चार्टर्ड उड़ान से जयपुर हवाई अड्डे पहुंचे। इसके बाद सड़क मार्ग से शादी के स्थल के लिए निकल गए।

विक्की कौशल ने किया जब कैटरीना कैफ को प्रोपोज

दोनों की शादी की चर्चा के बीच एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विक्की कौशल मजाकिया अंदाज में ही सही कैटरीना कैफ को शादी के लिए प्रोपोज कर रहे हैं। ये वीडियो अब वायरल हो रहा है। 2019 का वीडियो एक अवॉर्ड शो (स्टार स्क्रीन अवॉर्ड) का है और दिलचस्प ये कि सलमान खान भी वहां मौजूद हैं। देखें वह वीडियो...

बता दें कि विक्की और कटरीना की जोड़ी को लेकर करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड से ही बातें होने लगी थी। करण ने इसमें कटरीना से सवाल पूछा था कि वो आगे किसके साथ काम करना पसंद करेंगी, इसके जवाब में कटरीना ने विक्की का नाम लिया था। ये बात जब करण जौहर ने विक्की को बताई तो वो हैरान रह गए थे। 

9 दिसंबर को विक्की कौशल और कैटरीना की शादी

दोनों 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इससे पहले 7 से 9 दिसंबर तक कई और कार्यक्रम भी हैं। इसमें संगीत और मेहंदी आदि शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक शादी में केवल पारिवारिक लोग और करीबी दोस्त शामिल होंगे। दोनों बाद में फिल्म उद्योग के लोगों के लिए एक समारोह आयोजित करेंगे। 

शादी सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा शहर के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में होगी। विवाह समारोह में करीब 120 मेहमान शामिल होंगे। मेहमानों में जिन लोगों ने वैक्सीन की खुराक नहीं ली है, उनके लिए आरटी पीसीआर जांच जरूरी है।

टॅग्स :विक्की कौशलकैटरीना कैफजयपुरराजस्थानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?