लाइव न्यूज़ :

मशहूर तेलुगु एक्टर रल्लापल्ली नरसिम्हा राव का 74वीं साल में निधन

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 18, 2019 00:29 IST

अस्पताल का कहना है कि लिवर की समस्या से जूझ रहे रल्लापल्ली का शाम 6.16 बजे निधन हो गया। उन्हें 15 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका गहनता से इलाज किया जा रहा था। 

Open in App

तेलुगु अभिनेता रल्लापल्ली वेंकट नरसिम्हा राव का शुक्रवार शाम को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 साल के थे। बताया जा रहा है कि उनका निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है।

खबरों के अनुसार, अस्पताल का कहना है कि लिवर की समस्या से जूझ रहे रल्लापल्ली का शाम 6.16 बजे निधन हो गया। उन्हें 15 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका गहनता से इलाज किया जा रहा था।  बता दें कि रल्लापल्ली ने थिएटर में अपने अभिनय करियर की शुरुआत कम उम्र में की और बाद में फिल्मों की ओर रुख किया। उन्होंने सूचना और प्रसारण मंत्रालय में एक स्टाफ आर्टिस्ट के रूप में भी काम किया था।

रल्लापल्ली ने 800 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और एक कॉमेडियन और चरित्र कलाकार के रूप में लोकप्रिय थे। वह अविभाजित आंध्र प्रदेश में प्रतिष्ठित नंदी पुरस्कार के पांच बार विजेता थे। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?