लाइव न्यूज़ :

मशहूर मराठी अभिनेता रमेश भाटकर का निधन, कैंसर से थे ग्रसित

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 5, 2019 08:31 IST

 लोस सेवा अभिनेता रमेश भाटकर का निधन हो गया. उन्होंने एलिजावेथ हॉस्पिटल (नेपेंसी रोड) मुंबई में अंतिम सांस ली.

Open in App

 लोस सेवा अभिनेता रमेश भाटकर का निधन हो गया. उन्होंने एलिजावेथ हॉस्पिटल (नेपेंसी रोड) मुंबई में अंतिम सांस ली. वे कैंसर से पीडि़त थे और एलिजावेथ हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था. वे 70 वर्ष के थे. रमेश भाटकर को टीवी धारावाहिक कमांडर और हैलो इंस्पेक्टर से बहुत ख्याति मिली थी.

वे गायक-संगीतकार वासुदेव भाटकर के पुत्र थे. उनका जन्म 3 अगस्त 1949 मंे हुआ था. उन्होंने 1977 मंे मराठी सिने जगत में कदम रखा था. वे 30 वर्षों से अधिक समय से अभिनय क्षेत्र में सक्रिय थे. आयु के 69 वर्ष पूरे हो जाने के बावजूद उनका काम करने का उत्साह कम नहीं हुआ था. वे कुछ दिनों पूर्व ही एक मराठी धारावाहिक में नजर आए थे. रमेश भाटकर ने कई फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया, लेकिन रंगमंच से उनका जुड़ाव कभी कम नहीं हुआ.

उन्होंने नाटकों से ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. उनका नाटक 'अश्रूंची झाली फूले' काफी चर्चित रहा था. इसके अलावा केव्हा तरी पहाटे, अखेर तू येशीलच, राहू केतू, मुक्ता जैसे उनके नाटकों ने भी बहुत प्रशंसा पाई थी. उन्होंने 1977 में 'चांदोबा चांदोबा भागलास का' फिल्म से मराठी फिल्म जगत में कदम रखा था.

उसके बाद उन्होंने अष्टविनायक, दुनिया करी सलाम, आपली माणसं जैसी अनेक फिल्मों में काम किया. उन्होंने 90 से अधिक मराठी फिल्मों में काम किया और कई हिंदी फिल्मों में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी. रमेश भाटकर की पत्नी मृदुला भाटकर हाईकोर्ट की न्यायाधीश हैं. उनका एक पुत्र भी है.

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस