लाइव न्यूज़ :

Mr Lele first look: डायरेक्टर शशांक खेतान के तीसरी फिल्म करेंगे वरुण धवन, आलिया भट्ट के नाम पर सस्पेंस बरकरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2020 13:37 IST

Mr Lele first look: वरुण धवन और आलिया भट्ट ने दुल्हनिया सीरीज की शुरू की और दो फिल्मों में एक साथ मुख्य भूमिका में काम किया था।

Open in App
ठळक मुद्देवरुण धवन इस वक्त अपनी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' की रिलीज में व्यस्त है।शशांक खेतान ने  2018 में आई फिल्म धड़क का भी निर्देशन किया था। 

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने अपनी अगली  फिल्म की घोषणा सोमवार (13जनवरी) को कर दी है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली इस मूवी का नाम 'मिस्टर लेले' है। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान करेंगे। फिल्म में  मुख्य भूमिका में सुपर स्टार और सबके चहते वरुण धवन  होंगे। यह फिल्म अगले साल 2021 में रिलीज होगी। आपको बता दें कि शशांक और वरुण 2014 में आईं फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और बद्री नाथ की दुल्हनिया (2017) में एक साथ काम कर चुके हैं। 

धर्मा प्रोडक्शन ने अपने ट्वीटर हैंडल से इस फिल्म की घोषणा करते हुए लिखा, ' हम्प्टीऔर बद्री तो अपनी दुल्हनिया ढूंढ चुके हैं और उनका सुखद अंत भी हो गया। अब एक और कहानी के साथ मजे करने का समय आ गया है लेकिन यह हीरो अपनी दुल्हनिया की खोज में नहीं है। यह हमारे लिए तीसरी बार सौभाग्य की बात है कि वरुण धवन और शशांक खेतान दोबारा एक साथ आ रहे हैं। बने रहो हमारे साथ और थोड़ा मजा 'लेले'। शशांक खेतान ने  2018 में आई फिल्म धड़क का भी निर्देशन किया था। 

इसके अलावा वरुण धवन ने भी 'Mr.लेले' फिल्म का पोस्टर इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा, 'MR लेले, मजा लेले.....मिस्टर लेले बिना रुके एंटरटेंमेंट करने के लिए आ रहा है।' वरुण धवन इस वक्त अपनी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' की रिलीज में व्यस्त है।

बता दें कि वरुण धवन और आलिया भट्ट ने दुल्हनिया सीरीज की शुरू की और दो फिल्मों में एक साथ मुख्य भूमिका में काम किया था। इसी के साथ आलिया के फैंस कयास लगा रहे हैं कि वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'मिस्टर लेले' में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आ सकती है। हालांकि धर्मा प्रोक्डशन ने अभी घोषणा नहीं की है कि 'मिस्टर लेले' फिल्म में किस एक्ट्रेस को मुख्य किरदार में लिया जाएगा। इसकी घोषणा का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 

टॅग्स :वरुण धवनकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार