लाइव न्यूज़ :

Varun Dhawan: बेटी का पिता बनना अनोखा अनुभव?, वरुण धवन ने कहा-यह आपको पूरी तरह से बदल देता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2024 17:25 IST

Varun Dhawan on becoming a father: अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘बेबी जॉन’ का प्रचार करने के लिए दिल्ली आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देआपको एहसास होता है कि आपकी सोच में कितना बदलाव आ गया है।कुछ भी सिखाया होता है वह सब आपके दिमाग में वापस आने लगता है। कुछ सीखने को मिलता है और यह भी पता चलता है कि एक पुरुष होने का क्या मतलब है।

Varun Dhawan on becoming a father: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने कहा कि एक बेटी का पिता बनना उनके लिए अद्भुत अनुभव रहा। वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने इस साल तीन जून को बेटी को जन्म दिया था। उसका नाम लारा रखा गया। अभिनेता ने कहा कि घर में जब से बिटिया ने जन्म लिया तब से उनमें बहुत बदलाव आए हैं। वरुण ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक बेटी का पिता बनना अनोखा अनुभव है। यह आपको पूरी तरह से बदल देता है। आपको एहसास होता है कि आपकी सोच में कितना बदलाव आ गया है।

बचपन में आपकी मां ने जो कुछ भी सिखाया होता है वह सब आपके दिमाग में वापस आने लगता है। जब नताशा ने बच्ची को जन्म दिया तो मेरे मन में सबसे पहला ख्याल यही आया कि मैं अपनी मां के साथ कभी-कभी इतना बुरा बर्ताव कैसे कर सकता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी अपनी मां के साथ इतना उद्दंड कैसे हो सकता है, खासकर तब जब वह अपने बच्चे का नौ महीने तक गर्भ में पालन-पोषण करती है...बेटी का पिता बनना एक अद्भुत अनुभव रहा। बेटी होने से आपको जीवन के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिलता है और यह भी पता चलता है कि एक पुरुष होने का क्या मतलब है।’’

अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘बेबी जॉन’ का प्रचार करने के लिए दिल्ली आए थे। फिल्म ‘बेबी जॉन’ एक्शन-ड्रामा पर आधारित है और कलीस ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वरुण ने दिल्ली की यात्रा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर शाह के साथ फोटो साझा करते हुए लिखा, ‘‘इनके सामने तो हम सब ‘बेबी’ हैं। दिल्ली में माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मिलकर बहुत खुशी हुई।’’

टॅग्स :वरुण धवनफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीबिहार में फिल्म निर्माण को मिली नई गति और नई दिशा, फिल्म निर्माण गतिविधियों में आई तेजी,

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी