लाइव न्यूज़ :

वेराइटी 500 लिस्ट जारी, शाहरुख खान-आमिर खान समेत 10 दिग्गजों के नाम शामिल- देखें लिस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 19, 2019 08:54 IST

ग्लोबल मीडिया लिस्ट में 500 सबसे महत्वपूर्ण लोगों की वेराइटी मैगजीन्स की सूची में दस भारतीयो सहित रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और आमिर खान शामिल हैं

Open in App
ठळक मुद्देग्लोबल मीडिया लिस्ट में 500 सबसे ही अधिक महत्वपूर्ण लोगों की वेराइटी मैगजीन्स की लिस्ट जारी की गई है खास बात ये है कि इस लिस्ट में 10 भारतीयों के नाम शामिल हैं

ग्लोबल मीडिया लिस्ट में 500 सबसे ही अधिक महत्वपूर्ण लोगों की वेराइटी मैगजीन्स की लिस्ट जारी की गई है। खास बात ये है कि इस लिस्ट में 10 भारतीयों के नाम शामिल हैं। इन भारतीयों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी शामिल हैं।

मुकेश के अलावा इस खास लिस्ट में शाहरुख खान और आमिर खान ने भी जगह बनाई है। इसके अलावा हिन्दी सिनेमा से और भी कुछ लोग इस लिस्ट में शामिल हुए हैं।

बॉलीवुड प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा, एकता कपूर, रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इसी तरह ईरोज इंटरनेशनल के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन किशोरी लुल्ला और द वॉल्ट डिज्नी कंपनी, एपीएसी के अध्यक्ष उदय शंकर ने भी इस सूची में स्थान बनाया है।

प्रमुख पत्रिका ने शाहरुख को भारतीय सिनेमा के महान वैश्विक रोमांटिक सितारों में से एक के रूप में चुना है। वह तीन बार सेंट्रल यूरोपियन बॉलीवुड अवार्ड जीतने वाले मोस्ट पॉपुलर एक्टर बने हैं।

वेराइटी ने बताया है कि एसआरके प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट बिजनेस शोबिज में भी तेजी से आगे बढ़ रही है। वेराइटी ने आमिर खान की हिट फिल्मों के बारे में बात करते हुए उन्हें परफेक्शनिलिस्ट करार दिया है।

टॅग्स :शाहरुख़ खानआमिर खानमुकेश अंबानीएकता कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?