लाइव न्यूज़ :

रिलीज से पहले अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' देखेंगे अमित शाह, रखी गई स्पेशल स्क्रीनिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2022 13:46 IST

फिल्म के निर्देशक चंद्रप्रकश द्विवेदी ने कहा कि अमित शाह 1 जून को अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' की स्क्रीनिंग देखेंगे, जो अंतिम हिंदू राजा, सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन और उनकी साहसी कहानी पर आधारित है।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय की पृथ्वीराज 3 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।इससे पहले अमित शाह 1 जून को फिल्म को स्पेशल स्क्रीनिंग में देखेंगेफिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज की भूमिका में हैं

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहअक्षय कुमार की आगामी फिल्म पृथ्वीराज को विशेष स्क्रीनिंग में देखेंगे। मंगलवार को फिल्म के निर्देशक चंद्रप्रकश द्विवेदी ने कहा कि अमित शाह 1 जून को अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' की स्क्रीनिंग देखेंगे, जो अंतिम हिंदू राजा, सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन और उनकी साहसी कहानी पर आधारित है। पृथ्वीराज का किरदार अक्षय कुमार ने निभाया है।

द्विवेदी ने कहा, "यह हमारा सम्मान है कि हमारे देश के माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी भारतमाता के सबसे बहादुर सपूतों में से एक सम्राट पृथ्वीराज चौहान के गौरवशाली जीवन पर महाकाव्य गाथा का गवाह बनने जा रहे हैं, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।" चंद्रप्रकाश द्विवेदी को 1991 में टेलीविजन धारावाहिक ‘‘चाणक्य’’ और विभाजन पर आधारित 2003 की फिल्म ‘‘पिंजर’’ के निर्देशन के लिए जाना जाता है।

अक्षय की पृथ्वीराज 3 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म कोविड के कारण लंबे समय से स्थगित हो रही थी।  फिल्म एक साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने वाली है। अक्षय कुमार के अलावा मानुषी छिल्लर, संजय दत्त और सोनू सूद भी फिल्म का हिस्सा हैं। अक्षय कुमार ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहा था कि उनकी आने वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ को स्कूलों में दिखाना अनिवार्य किया जाना चाहिए। अभिनेता ने कहा था कि उन्होंने ‘‘पृथ्वीराज रासो’’ किताब के जरिए पृथ्वीराज के जीवन और उस काल के बारे में जाना है और यह अनुभव किया कि लोग कितना कम इस शासक के बारे में जानते हैं।

इस महीने की शुरुआत में फिल्म का पहला गाना 'हरि हर' रिलीज किया गया था। इस गाने को आदर्श शिंदे ने अपनी आवाज दी है वहीं गीत में संगीत शंकर-एहसान-लॉय का है।

टॅग्स :अमित शाहअक्षय कुमारहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल