लाइव न्यूज़ :

रिलीज के कुछ घंटों बाद ही HD प्रिंट में लीक हुई टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3', कमाई पर पड़ेगा असर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 6, 2020 12:25 IST

फिल्म बागी 3' (Baaghi 3) को ऑनलाइन पाइरेसी वेबसाइट 'तमिलरॉकर्स' ने लीक किया है

Open in App
ठळक मुद्देबागी 3 आज सिनेमाघरो में रिलीज हो रही हैबागी 3 में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'बागी 3' (Baaghi 3) शुक्रवार (6 मार्च) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को  अहमद खान (Ahmed Khan) ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पांस मिला था।  ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म स्टंट सीन्स के कारण से सुर्खियों में हैं। लेकिन रिलीज होने के पहले दिन ही फिल्म ऑनलाइन लीक (Online Leak) हो गई है।

टाइम्स की खबर के अनुसार रिलीज के चंद घंटो बाद ही फिल्म लीक हो गई है। अब इसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर पड़ने वाला है। ये फिल्म 'बागी' का सीक्वल कहा जा रहा हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म में दिशा पाटनी का कैमियो रोल भी है।

 वहीं, इस फिल्म में टाइगर और श्रद्धा के साथ जैकी श्रॉफ , अंकिता लोखंडे , रितेश देशमुख , आशुतोष राणा और चंकी पांडे  जैसे कई कलाकारों ने दमदार काम किया है। फिल्म से फैंस और स्टार्स दोनों को खासा उम्मीदें हैं।

इस फिल्म को ऑनलाइन पाइरेसी वेबसाइट 'तमिलरॉकर्स' ने लीक किया है। इतना ही नहीं तमिलरॉकर्स' ने बागी 3 को फ्री में डाउनलोड करने के लिए एचडी प्रिंट में ऑनलाइन लीक किया है। ऐसे में टाइगर के लिए ये बड़ा झटका है। पहले ही कोरोना वायरस के कारण फिल्म की कमाई पर असर पड़ने के आसार बताए जा रहे हैं।

साथ ही ये पहली बार नहीं, जब फिल्म के रिलीज होने के पहले ही दिन तमिलरॉकर्स ने किसी फिल्म को लीक किया है। हाल ही में तमिलरॉकर्स पर फिल्म 'थप्पड़', 'छपाक', 'दबंग 3', 'केसरी', 'भारत' जैसी कई फिल्में लीक हो चुकी हैं। इसका असर फिल्म के कलेक्शन पर भी पड़ता है।

बागी 3 करीब 70 करोड़ में बन कर तैयार हुई है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 15 से 20 करोड़ की कमाई कर सकती है। इतना ही नहीं फिल्म के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के भी पूरे आसार हैं। अब देखना होगा कि फिल्म के लीक हो जाने के बाद इसकी कमाई पर कितना असर पड़ता है।

टॅग्स :बागी 3टाइगर श्रॉफश्रद्धा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही का नाम, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब

बॉलीवुड चुस्कीBaaghi 4 Box Office: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' ने बॉक्स ऑफिस पर 50.74 करोड़ रुपये कमाए

बॉलीवुड चुस्कीBaaghi 4 Box Office: बागी 4 ने रिलीज के पहले दिन कमाए 13.20 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर बरसे नोट

बॉलीवुड चुस्कीStree 2 box office: 'स्त्री 2' का जलवा बरकरार, भारत में कुल कमाई हुई 564 करोड़, वैश्विक स्तर पर 1000 करोड़ के करीब

बॉलीवुड चुस्कीStree 2 Box Office Collection: 400 करोड़ की कमाई के साथ तोड़े सारे रिकॉर्ड, 'स्त्री 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?