लाइव न्यूज़ :

टाइगर श्रॉफ को एक्शन हीरो कहलाना है पसंद, बताया ऋतिक रोशन के साथ काम करने का एक्सपीरियेंस

By भाषा | Updated: October 1, 2019 18:51 IST

Open in App

अभिनेता टाइगर श्रॉफ का कहना है कि एक्शन हीरो कहलाना एक वरदान की तरह है और यह उनके लिए रूढ़िवादिता नहीं है। उनका यह भी मानना है कि उनकी शैली ने उन्हें पहचान दी है। ‘‘बागी’’ फिल्म को लेकर चर्चा में आए श्रॉफ आगामी फिल्म ‘‘वार’’ में एक और एक्शन हीरो रितिक रोशन के साथ काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘तथ्य यह है कि लोग मुझे एक्शन हीरो कहते हैं जो उन्हें अच्छा लगता है। यह उपाधि... ऐसा वरदान है। इतनी प्रतिस्पर्धा है कि ऐसे में कोई कैसे खड़ा हो पाता है? आप लोगों से खुद को अलग करने के लिए क्या करते हैं?’’

श्रॉफ ने पीटीआई भाषा के साथ टेलीफोन पर हुयी बातचीत में कहा, ‘‘आपको एक पहचान की जरूरत है। हम सभी अभिनेता अपने लिए वह जगह और पहचान बनाने के लिए कठोर मेहनत करते हैं।’’ सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित ‘‘वार एक भारतीय सैनिक खालिद (टाइगर) की कहानी है जिसे एक वरिष्ठ एजेंट और उसके संरक्षक कबीर (रितिक) को खत्म करने का काम सौंपा जाता है।

सिद्धार्थ ने इससे पहले एक साक्षात्कार में पीटीआई से कहा था कि अगर टाइगर तैयार नहीं होते तो वह इस फिल्म को छोड़ देते। 29 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि यह निर्देशक की ओर से बहुत बड़ी प्रशंसा थी। श्रॉफ ने कहा, ‘‘उन्होंने फिल्म में हर पहलू से मेरी मदद की है। अगर वह नहीं होते तो मैं रितिक सर के सामने खड़ा नहीं हो पाता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘... मैं निर्माता आदित्य चोपड़ा का भी आभारी हूं जिन्होंने मुझे एक अलग रूप में पेश किया। रितिक सर के लिए भी बहुत बहुत धन्यवाद। वह मेरे लिए ऑफ स्क्रीन भी एक तरह से मेंटर रहे हैं। यह फिल्म दो अक्टूबर को प्रदर्शित हो रही है। 

टॅग्स :टाइगर श्रॉफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBaaghi 4 Box Office: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' ने बॉक्स ऑफिस पर 50.74 करोड़ रुपये कमाए

बॉलीवुड चुस्कीBaaghi 4 Box Office: बागी 4 ने रिलीज के पहले दिन कमाए 13.20 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर बरसे नोट

बॉलीवुड चुस्कीनिर्माता वाशु भगनानी ने दिवालिया होने और ऑफिस बेचने की खबरों पर दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'बड़े मियां छोटे मियां' पर लगा धार्मिक भावना को आहत करने का आरोप, अब मेकर्स ने दी सफाई, जानें मामला

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'बड़े मियां छोटे मियां' अब देखें ओटीटी पर, जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी मूवी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?