लाइव न्यूज़ :

टाइगर श्रॉफ ने दिया माइकल जैक्सन को ट्रिब्यूट, शेयर किया ये डांसिंग वीडियो

By विवेक कुमार | Updated: August 30, 2018 11:13 IST

टाइगर श्रॉफ इन दिनों धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म के जरिये चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं।

Open in App

मुंबई, 30 अगस्त: लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले डांसर, सिंगर और गायक माइकल जैक्सन का 29 अगस्त को जन्मदिन था। 'किंग ऑफ़ पॉप' माइकल जैकसन के 60वें जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड के 'बागी' अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने श्रद्धांजलि देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह माइकल के डांस स्टेप्स को फॉलो करते हुए नजर आए। 

वीडियो में टाइगर हुबहूँ माइकल जैक्सन के लुक में नजर आएं। टाइगर ने व्हाइट सूट, ब्लू शर्ट पर ब्लैक कैप पहनी हुई है। जिसमें वह माइकल की तरह से ही डांस करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा, "उन्हें जन्मदिन की बधाई जिनकी वजह से मैं जो हूं, वो बन पाया हूं।"

टाइगर के डांसिंग वीडियो को अब तक 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फ़िलहाल उनके इस वीडियो को देखकर आपको माइकल जैकसन की याद जरुर आएगी। 

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब टाइगर ने माइकल जैक्सन को ट्रिब्यूट दिया हो। इससे पहले भी वह उनके गाने पर डांस कर चुके हैं।

अगर फिल्मों के बारे में बात करे तो टाइगर श्रॉफ इन दिनों धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म के जरिये चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। वहीं इसके अलावा टाइगर श्रॉफ 'रैम्बो' के रीमेक में भी नजर आएंगे। 'रैम्बो' हॉलीवुड सुपरस्टार सिल्वेस्टर स्टेलॉन की हिट सीरीज है। रैम्बो के दमदार लुक के लिए टाइगर इन दिनों जिम में घंटों पसीना बहा रहे हैं।  

टॅग्स :टाइगर श्रॉफमाइकल जैक्सन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBaaghi 4 Box Office: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' ने बॉक्स ऑफिस पर 50.74 करोड़ रुपये कमाए

बॉलीवुड चुस्कीBaaghi 4 Box Office: बागी 4 ने रिलीज के पहले दिन कमाए 13.20 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर बरसे नोट

बॉलीवुड चुस्कीनिर्माता वाशु भगनानी ने दिवालिया होने और ऑफिस बेचने की खबरों पर दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'बड़े मियां छोटे मियां' पर लगा धार्मिक भावना को आहत करने का आरोप, अब मेकर्स ने दी सफाई, जानें मामला

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'बड़े मियां छोटे मियां' अब देखें ओटीटी पर, जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी मूवी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?