लाइव न्यूज़ :

आमिर की कॉमेडी और अमिताभ के एक्शन से सजा 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

By भारती द्विवेदी | Updated: September 27, 2018 12:47 IST

इस फिल्म के जरिए दर्शक पहली बार पर्दे पर अमिताभ बच्चन और आमिर खान को एक साथ देख पाएंगे।

Open in App

मुंबई, 27 सितंबर: आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में आपको जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। ट्रेलर की शुरुआत एक दमदार आवाज से शुरू होती है। कहानी 1795 की ईस्ट इंडिया कंपनी के भारत आने के साथ शुरू होती है। अगले ही सीन में एंट्री होती है अमिताभ बच्चन की। ठग के लुक में उनके एक्शन सीन आपको हैरान कर देंगे। लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी आमिर खान को देखकर होगी। उनकी कॉमेडी और जुगलबंदी बांधकर रखती है। हालांकि उनके बोलने का लहजा आपको 'पीके' की याद दिला सकता है।

वहीं फातिमा सना शेख ट्रेलर में कुछ अलग नहीं दिखी हैं। उनके रोल के बारे में आप पहले से जितना जानते हैं, उतना ही दिखाया गया है। वो एक्शन सीन करते दिख रही है। आखिर में एंट्री होती है कैटरीना कैफ की और वो आपको थोड़ा हैरान कर सकती हैं। कैटरीना का लुक, एक्शन और डांस मूव्स देखकर लगा रहा है कि फिल्म में उनका अच्छा खास रोल है। जिस अब तक डिसक्लोज नहीं किया गया था।

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और 'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख मेन किरदार में हैं। थोड़ी देर पहले ही लॉन्च हुआ ये ट्रेलर आमिर के फैंस को खास पसंद आ रहा है। इस ट्रेलर को अब तक यूट्यूब पांच लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। इसके साथ ही  'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर...

इस फिल्म के जरिए दर्शक पहली बार पर्दे पर अमिताभ बच्चन और आमिर खान को एक साथ देखेंगे। हालांकि अगर आप हॉलीवुड फिल्म के शौकीन हैं तो ट्रेलर देखते वक्त आपके जेहन में हॉलीवुड का ख्याल जरूर आएगा। आपको आमिर के लुक से लेकर फिल्म के कई सीन तक हॉलीवुड फिल्मों की याद दिलाएगी।

टॅग्स :ठग्स ऑफ हिन्दुस्तानआमिर खानअमिताभ बच्चनकैटरीना कैफफातिमा सना शेख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?