लाइव न्यूज़ :

'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' को लेकर सता रहा है यह नया डर, हो सकता है और बड़ा नुकसान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 23, 2018 11:52 IST

हिंदी फिल्म इतिहास में 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' सबसे महंगी फिल्मों में से एक है.'' करीब 250 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म दुनिया भर में 7,000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. इसे हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया गया है.

Open in App

मुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन और मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की हालिया रिलीज फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' बॉक्स ऑफिस पर वह कमाल करने में नाकाम नहीं रही, जिसकी सबको उम्मीद थी. सिनेमाघरों के मालिक भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन फिल्म 150 करोड़ तक का कलेक्शन भी पार नहीं कर पाई है.

इससे कई सिनेमाघर मालिकों को बड़ा घाटा हुआ है और खबर है कि एक्सीबिटर्स अब फिल्म के निर्माता से रिफंड की मांग कर रहे हैं. उनका मानना है कि इस घाटे से उबरने के लिए आमिर खान और अमिताभ बच्चन उनकी सहायता कर सकते हैं. विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' विदेशों में भी बुरी तरह पिट गई है.

खबर है कि इस फिल्म की वजह से कई सिनेमाघर मालिकों को 50 प्रतिशत तक का घाटा हुआ है. इसलिए अब उन्होंने फिल्म के निर्माता यशराज फिल्म्स से नुकसान की भरपाई मांगने का फैसला किया है. इस फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन यशराज ने ही किया है. सिनेमाघर वालों ने फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद के साथ मिनिमम गारंटी में फिल्म ली थी. लेकिन फिल्म के न चलने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है. इससे उबरने में यशराज के साथ ही फिल्म के दिग्गज अभिनेता आमिर खान और अमिताभ भी मदद कर सकते हैं.

ज्ञात हो कि इससे पहले शाहरुख खान ने भी 'जब हैरी मेट सेजल', सलमान खान ने 'ट्यूबलाइट' और रजनीकांत ने 'लिंगा' के खराब कलेक्शन के बाद रिफंड दिया था. 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' ने 52 करोड़ 25 लाख रु. से ओपनिंग लेकर चौंका दिया था लेकिन उसके बाद से फिल्म का कलेक्शन इस कदर गिरा कि फिल्म दो सप्ताह बाद भी 150 करोड़ पार नहीं पहुंच पाई. लाखों में सिमटी 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' दूसरा हफ्ता बीतते-बीतते कई सिनेमाघरों से उतर गई है. 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग लेने वाली यह फिल्म अब लाखों में सिमट गई है.

रिलीज के 13वें दिन फिल्म ने केवल 60 लाख रु. कमाए. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म ने अब तक कुल 147.30 करोड़ रु. का बिजनेस किया है. हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श भी ट्वीट कर चुके हैं, ''दूसरे हफ्ते 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट. यह शॉकिंग है. हिंदी फिल्म इतिहास में 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' सबसे महंगी फिल्मों में से एक है.'' करीब 250 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म दुनिया भर में 7,000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. इसे हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया गया है.

चीनी डिस्ट्रब्यिूटर्स भी दुविधा में आमिर खान को चीनी बॉक्स ऑफिस का सुल्तान माना जाता है, क्योंकि उनकी फिल्में वहां जमकर चलती हैं. पिछले चार साल में आमिर की सभी फिल्मों ने चीन में जमकर कमाई की है. यही वजह है कि 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' को भी चीन में रिलीज से पहले ही 110 करोड़ रु. मिनिमम गारंटी के रूप मिले हैं. लेकिन अब खबर है कि फिल्म के भारत में न चल पाने की वजह से चीन के डिस्ट्रीब्यूटर्स भी अब परेशान दिख रहे हैं.

ट्रेड सर्किल के लोग बताते हैं कि उन्हें अब इस बात का डर सता रहा है कि कहीं उनके पैसे डूब ना जाएं. इसलिए वह इसे चीन में रिलीज करें या न करें, इस बात को लेकर दुविधा में हैं. बता दें कि इससे पहले चीन में आमिर की 'दंगल' ने 196.89 मिलियन डॉलर यानी 1437 करोड़ 30 लाख रु., 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने 118.24 मिलियन डॉलर यानी 863 करोड़ 15 लाख और 'पीके' ने 116.60 मिलियन डॉलर यानी 851 करोड़ 18 लाख रु. का कलेक्शन किया था.

टॅग्स :ठग्‍स ऑफ हिन्दोस्तानआमिर खानअमिताभ बच्चनफातिमा सना शेखकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?