लाइव न्यूज़ :

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘पति, पत्नी और वो’ का फर्स्ट लुक आया सामने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2019 17:06 IST

फिल्म में कार्तिक चिंटू नाम के व्यक्ति का किरदार निभाएंगे. पोस्टर में चिंटू कानपूर का सबसे आदर्शवादी पति के किरदार में नजर आ रहे हैं. कार्तिक ने फिल्म के पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. फोटा के साथ कार्तिक ने लिखा है- 'हाय क्या स्माइल है, मिलिए चिंटू त्यागी से कानपुर के सबसे आदर्शवादी पति'.

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म के इस पोस्टर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.यह फिल्म साल 1978 में आई बी. आर चोपड़ा की फिल्म ‘पती, पत्नी और वो’ का रिमेक है.

फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले कार्तिक आर्यन जल्द ही नए किरदार में नजर आने वाले हैं. हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पति, पत्नी और वो’ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. फिल्म के इस पोस्टर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

फिल्म में कार्तिक चिंटू नाम के व्यक्ति का किरदार निभाएंगे. पोस्टर में चिंटू कानपूर का सबसे आदर्शवादी पति के किरदार में नजर आ रहे हैं. कार्तिक ने फिल्म के पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. फोटो के साथ कार्तिक ने लिखा है- 'हाय क्या स्माइल है, मिलिए चिंटू त्यागी से कानपुर के सबसे आदर्शवादी पति'.

कार्तिक ने चिंटू के साथ चिंटू की पत्नी और वो के फर्स्ट लुक को भी शेयर किया है. फिल्म में पत्नी का किरदार भूमि पेडनेकर निभा रही है, जो कि एक हाउस वाइफ है. फोटो शेयर करते हुए कार्तिक लिखते हैं- ' चिंटू जैसे पति को वेदिका जैसी पत्नी कहां मिलेगी, नज़र ना लगे'.

फिल्म में पति, पत्नी के बीच में आई ‘वो’ के किरदार को अनन्या पांडे निभाएंगी. कार्तिक ने आनन्या के फर्स्ट लुक को शेयर किया है. फोटो के साथ कार्तिक ने लिखा है- और चिंटू की तपस्या को भंग करने आ रही है.

यह फिल्म साल 1978 में आई बी. आर चोपड़ा की फिल्म ‘पती, पत्नी और वो’ का रिमेक है. कार्तिक आर्यन की यह फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी. फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है.

टॅग्स :कार्तिक आर्यनभूमि पेडनेकरअनन्या पाण्डेय
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office: तीन दिन में 21.24 करोड़ रुपये कमाई, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन मचा रहे धमाल

बॉलीवुड चुस्कीजज्बातों की गहराई और नए दौर की प्रेम कहानी का सुंदर ताना-बाना है ‘तू मेरी मैं तेरा...’

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri teaser: कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे की नई फिल्म का टीजर हुआ लॉन्च, देखें दोनों की केमिस्ट्री | Watch

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?