लाइव न्यूज़ :

द फैमिली मैन 2 का ट्रेलर लॉन्च, परिवारिक उलझनों और सामंथा अक्किनेनी की साजिशों में फंसे नजर आएंगे मनोज बाजपेयी

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 19, 2021 13:43 IST

अमेजन सीरीज द फैमिल मैन-2 का ट्रेलर बुधवार को लॉन्च हो गया है। इसमें मनोज बाजपेयी श्रीकांत की भूमिका में ही नजर आएंगे । फिल्म का पहला सीक्वल दर्शकों को काफी पसंद आया था।

Open in App
ठळक मुद्देद फैमिली मैन 2 का ट्रेलर हुआ लॉन्च , जून में सीरीज होगी रिलीजफिल्म में मनोज बाजपेयी अपनी शादीशुदा जिंदगी की परेशानियों में उलझे नजर आएंगेद फैमिली मैन 2 में 'राजी' के किरदार में नजर आएंगी सामंथा अक्किनेनी

मुंबई: फैंस के करीब 3 महीने के इंतजार के बाद द फैमिली मैन 2 का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया। अमेज़न सीरीज द फैमिली मैन का पहला सीक्वल काफी हिट रहा था और दर्शकों को खूब पसंद आया था । वहीं अब  फैमिली मैन सीरिज के दूसरे सीक्वल का ट्रेलर लॉन्च हो गया है । इसमें मनोज बाजपाई, समांथा अक्कीनेनी, प्रियामणि और शारिब हाशमी मुख्य किरदार में है ।

शादीशुदा जिंदगी में संतुलन बनाते नजर आएंगे मनोज 

 मनोज  बाजपेयी  श्रीकांत तिवारी की भूमिका एक फिर नजर आएंगे  जबकि समांथा ने श्रीलंकाई तमिलियन राजी का किरदार  निभाया है । साथ ही  द फैमिली मैन 2 से  समांथा अपना डिजिटल डेब्यू भी करने जा रही हैं। द फैमिली मैन 2 के ट्रेलर की बात करें तो शुरुआत में मनोज बाजपाई अपनी शादीशुदा जिंदगी की परेशानियों में फंसे हुए नजर आते हैं।

पहले सीजन की तरह उनकी कॉमिक टाइमिंग और सेंस ऑफ ह्यूमर आपको दूसरे सीक्वल में भी देखने मिलेगा और साथ ही वह अपने जीवन में शांति बनाए रखने  के लिए दूसरी जॉब भी बदल दी है।  फिर बाद में चीजें तेजी से बदलती है और मनोज बाजपेयी खुद को चेन्नई में पाते हैं,  जहां  एक हमले की साजिश हो रही होती है।  ट्रेलर में सामंथा के किरदार को बेहद क्रूर रूप को भी दिखाया गया है।

 2019 में रिलीज हुई द फैमिली मैन एक्शन ड्रामा सीरीज थी , जो एक मध्यमवर्गीय व्यक्ति श्रीकांत की ईद-गिर्द घूमती थी । वह राष्ट्रीय एजेंसी की विशेष सेल  के लिए काम करता है । श्रीकांत अपने जीवन में एक अंडरकवर ऑफिसर, कम वेतन वाली नौकरी, एक पति और पिता होने के बीच संतुलन बनाता है। 

 वहीं दूसरे सीजन में सामंथा अक्किनेनी राजी के किरदार में नजर आएंगी । फैमिली मैन सीरीज का निर्माण और निर्देशन राज निदिमोरू और कृष्ण डीके  ने किया है । इसमें शारिब हाशमी , प्रियामणि,  शरद केलकर,  श्रेया धनवंतरी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में है । फैमिली मैन का प्रीमियर पहले  फरवरी में होना था लेकिन महामारी के कारण इसमें देरी हुई और दूसरी सीजन की शूटिंग मार्च में संपन्न हुई और अब यह सीरिज  जून में रिलीज होने जा रही है ।

टॅग्स :मनोज बाजपेयीअमेज़न प्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमनोज बाजपेयी ने 'घूसखोर पंडित' विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'यह किसी समुदाय पर कोई कमेंट नहीं है'

बॉलीवुड चुस्कीGhooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज विवादों में फंसी, सीएम योगी ने दिए FIR दर्ज करने के निर्देश

बॉलीवुड चुस्की'द फैमिली मैन 3' ओटीटी पर हुई रिलीज, मनोज बाजपेयी का दमदार किरदार...

बॉलीवुड चुस्कीThe Family Man 3: मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज, 21 नवंबर को होगी रिलीज

विश्वAWS outage: अमेज़न क्लाउड सेवा समस्या से प्रभावित साइटों और ऐप्स की पूरी सूची देखें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया