लाइव न्यूज़ :

तेलुगु कोरियोग्राफर चैतन्य ने की आत्महत्या, मौत से पहले दिल दहला देने वाले आखिरी वीडियो में कहा- 'मैंने कई लोगों को परेशान किया'

By विनीत कुमार | Updated: May 1, 2023 10:35 IST

तेलुगु डांस शो 'धी' से चर्चा में आए और लोकप्रिय हुए युवा कोरियोग्राफर चैतन्य ने 30 अप्रैल को आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Open in App

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के युवा कोरियोग्राफर चैतन्य ने आत्महत्या कर ली है। बेहद लोकप्रिय तेलुगु डांस शो 'धी' (Dhee) के बाद बेहद लोकप्रिय हुए चैतन्य ने 30 अप्रैल को पहले एक भावुक वीडियो रिकॉर्ड किया और नेल्लोर में आत्महत्या कर ली। स्थानीय मीडिया रिपोरट्स में कहा गया है कि चैतन्य ने कर्ज लिया था और चूंकि वह उन्हें चुका नहीं पा रहे थे, इसलिए वित्तीय प्रतिबद्धताओं को लेकर बेहद दबाव महसूस कर रहे थे।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार नेल्लोर क्लब में आत्महत्या करने से पहले चैतन्य ने अपने अंतिम वीडियो संदेश में कहा, 'मेरी माँ, पिताजी और बहन ने मुझे किसी भी समस्या का सामना कराये बिना मेरी अच्छी देखभाल की। ​​मैं अपने सभी दोस्तों से माफी मांगता हूं। मैंने बहुत से लोगों को परेशान किया, और सभी से माफ़ी चाहता हूँ। पैसे के मामले में मैंने अपनी अच्छाई खो दी। सिर्फ कर्ज लेना ही नहीं, बल्कि उन्हें चुकाने की क्षमता भी होनी चाहिए। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सका। फ़िलहाल, मैं नेल्लोर में हूँ, और यह मेरा आखिरी दिन है। मैं अपने लोन से जुड़ी समस्याओं को सहन नहीं कर सकता।'

चैतन्य के निधन की खबर सामने आने के बाद इस शो के प्रशंसकों ने दुख जताते हुए सोशल मीडिया के जरिए युवा कोरियोग्राफर को याद किया।

चैतन्य का आखिरी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस शोक व्यक्त कर रहे हैं। कई प्रशंसकों ने कहा कि आत्महत्या जीवन की समस्याओं का समाधान नहीं है। इस बीच खबर है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने चैतन्य के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

टॅग्स :आंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?