लाइव न्यूज़ :

ऐक्शन सीन शूट करते वक्त गंभीर रूप से घायल हुए तमिल ऐक्टर विशाल, हाथ-पैर में लगे प्लास्टर; वायरल हुआ वीडियो

By अनिल शर्मा | Updated: July 22, 2021 17:27 IST

मालूम हो कि विशाल इन दिनों हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म 'नॉट ए कॉमन मैन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यूनिट RFC में क्लाइमेक्स एक्शन सीक्वेंस शूट कर रही थी। लेकिन दुर्भाग्य से सेट पर शूटिंग के दौरान विशाल घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देतमिल ऐक्टर विशाल को ऐक्शन सीन शूट करते वक्त लगी गहरी चोटहाथ-पैर और पीठ में चोट लगी है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैविशाल इन दिनों हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म 'नॉट ए कॉमन मैन' की शूटिंग कर रहे हैं

तमिल स्टार विशाल एक फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐक्शन सीन शूट करते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ऐक्टर विशाल को ऐक्शन सीन करते हुए दीवार से टकराते हुए देखा जा सकता है। इसके चलते उनके हाथ-पैर और पीठ में गहरी चोट आई है। विशाल की एक तस्वीर भी सामने आई जिसमें उनके हाथ-पैर में प्लास्टर लगे हैं।

मालूम हो कि विशाल इन दिनों हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म 'नॉट ए कॉमन मैन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यूनिट RFC में क्लाइमेक्स एक्शन सीक्वेंस शूट कर रही थी। लेकिन अचानक सेट पर शूटिंग के दौरान विशाल घायल हो गए। फाइटर को सीन के मुताबिक विशाल को दीवार पर फेंकना होता है। लेकिन इस सीक्वेंस की शूटिंग में विशाल की रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई।

रिपोर्ट के मुताबिक चोट लगने के बाद विशाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने दावा किया है कि विशाल खतरे से बाहर है। वहीं विशाल ने भी अपनी तरफ से बयान में कहा है कि वे अब अच्छा महसूस कर रहे हैं। और उनके बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। विशाल अपनी फिल्मों में जोखिम भरे स्टंट करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। करियर के शुरुआती दिनों से ही विशाल ने कई ऐक्शन सीन को अंजाम दिया है। हालांकि इहम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस