लाइव न्यूज़ :

नवाजुद्दीन सिद्दकी की 'बोले चूड़ियां' में इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री, मौनी रॉय को किया रिप्लेस

By मेघना वर्मा | Updated: June 28, 2019 11:40 IST

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मौनी रॉय को जिस रोल के लिए कास्ट किया गया था उस तरह का अभिनय मौनी ने पहले कभी नहीं किया। इसी वजह से मौनी को निकाल दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देनवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के भाई शामस नवाब जल्द ही बॉलीवुड में डायरेक्शन डेब्यू करने जा रहे हैं। बोले चूड़ियां फिल्म से मौनी रॉय को रिप्लेस कर दिया गया है।

नवाजुद्दीन सिद्दकी ने अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में अलग ही जगह बना ली है। जल्द ही नवाजुद्दीन सिद्दकी अपने भाई की डायरेक्टेड फिल्म बोले चूड़ियां में दिखाई देंगे। इस फिल्म से शामस सिद्दकी अपना डेयरेक्शन डेब्यू कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म को लेकर कुछ दिनों पहले चर्चा थी कि इसकी एक्ट्रेस मौनी रॉय को मूवी से निकाल दिया गया है। अब खबर है कि मौनी रॉय को किसी और ने नहीं बल्कि खूबसूरत तमन्ना भाटिया ने रिप्लेस किया है। 

बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो मौनी रॉय की जगह अब बोले चूड़ियां फिल्म में तमन्ना भाटिया, नावज के साथ रोमांस करती दिखाई दे सकती हैं। इस खबर पर तमन्ना भाटिया ने मुहर भी लगा दी है। बाहुबली एक्ट्रेस ने बताया है कि वो इस प्रोजेक्ट को देख रही हैं और उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद भी आई है। वो इस मल्टीपल कैरेक्टर को निभाना पसंद करेंगी। 

जब नवाज से तमन्ना के साथ काम करने को लेकर पूछा गया तो उनका कहना था कि वो बहुत खुश हैं कि तमन्ना उनके साथ काम कर रहीं हैं ये सुनकर वो काफी खुश हैं। नवाज ने कहा कि उन्हें लगता है कि तमन्ना उस कैरेक्टर के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेंगी। बता दें मौनी रॉय को उनके रूड बिहेवियर के चलते फिल्म से बाहर का रास्ता देखना पड़ा था। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मौनी रॉय को जिस रोल के लिए कास्ट किया गया था उस तरह का अभिनय मौनी ने पहले कभी नहीं किया। इसी वजह से मौनी को निकाल दिया गया। वहीं मौनी रॉय का कहना है कि फिल्म की स्क्रिप्ट उन्हें पसंद नहीं आई इसलिए वो अब फिल्म छोड़ रही हैं। 

डेट्स से हो रहा है क्लैश

वहीं मेकर्स का कहना है कि मौनी रॉय को फिल्म में लाने के लिए काफी पैसे खर्च किए जा चुके हैं। मगर जब वो एक बार सुर्खियों में आ गई तो उनकी एजेंसी फिल्म को दी गई डेट्स किसी दूसरी फिल्म के लिए यूज करना चाहती हैं। आपसी सहमती से साइन किए गए अग्रीमेंट के बाद भी उनकी एजेंसी कहती है कि वो ट्रैवेल कर रही हैं। 

प्रोड्यूसर राजेश भाटिया ने कहा था मौनी रॉय का बर्ताव गैर जिम्मेदारना रहा हैं। फिल्म से जुड़े किसी भी व्यक्ति ने उनसे गलत तरह का व्यवहार नहीं किया। वो छु्ट्टियां बिताने में व्यस्त थीं। बस एक आध बार ही स्क्रिप्ट रीडिंग में उन्होंने हिस्सा लिया है। प्रड्यूसर ने बताया कि एक्ट्रेस को उनकी फीस पहले ही दी जा चुकी है।   

टॅग्स :नवाजुद्दीन सिद्दीकीतमन्ना भाटियामौनी रॉय
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की'मैं अपमानित और सदमे में हूं': मौनी रॉय ने हरियाणा इवेंट के दौरान बुजुर्गों पर स्टेज पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप

बॉलीवुड चुस्कीन्यू ईयर ट्रिप में छाया मौनी रॉय और दिशा पाटनी का स्टाइलिश फ्रेंडशिप गोल

बॉलीवुड चुस्कीMouni Roy Photos: मौनी रॉय की लेटेस्ट फोटोज वायरल, बढ़ाया इंटरनेट का पारा, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीThamma box office collection day 1: पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने सिनेमाघरों में किया धमाल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार