लाइव न्यूज़ :

तापसी पन्नू ने नेपोटिज्म को लेकर किया खुलासा, कहा- मैं भी हुई हूं शिकार, खोई हैं कई फिल्में

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 4, 2020 09:44 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) भी नेपोटिज्म पर बात करती हुई नजर आईं। उन्होंने बताया कि वो भी इसके कारण कई फिल्मों से हाथ धो बैठी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड में जारी है इनसाइडर बनाम आउटसाइडर डिबेटतापसी ने कहा कि बाहरी लोगों के लिए फिल्म इंडस्ट्री में सफल होना मुश्किल है, लेकिन यह असंभव नहीं है

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद से एक बार फिर बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म और खेमेबाजी को लेकर बहस छिड़ गई है। ऐसे में अब भाई-भतीजावाद के बारे में तमाम सेलेब्स भी बेबाकी से अपनी बात रखते हुए सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) भी नेपोटिज्म पर खुलकर बात करती हुई नजर आईं। यही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि वो भी इसका शिकार हो चुकी हैं।

बॉलीवुड में इनसाइडर-आउटसाइडर के बीच होता है अंतर

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

हिंदुस्तान को दिए एक हालिया इंटरव्यू के अनुसार, तापसी पन्नू ने बॉलीवुड में जारी इनसाइडर बनाम आउटसाइडर डिबेट पर बात करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने भी भाई-भतीजावाद के चलते कुछ फिल्में खो दी हैं। इस दौरान तापसी ने ये भी कहा कि बाहरी लोगों के लिए फिल्म इंडस्ट्री में सफल होना मुश्किल है, लेकिन यह असंभव नहीं है। अभिनेत्री ने ये भी कहा कि यहां तक ​​कि मीडिया और आम आदमी भी स्टार किड्स से अलग व्यवहार करते हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी चीजों को बदलने की जरूरत है।

जनता को भी लाना चाहिए बदलाव

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

यही नहीं, तापसी पन्नू ने मीडिया और जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इसमें गलती कही न कही सबकी है क्योंकि जब स्टार किड्स की फिल्में लांच होती हैं तो उनके लिए टिकट पहले ही बुक कर ली जाती हैं। मगर जब भी इंडस्ट्री से ताल्लुक न रखने वाले किसी एक्टर या एक्ट्रेस की फिल्म रिलीज़ होती है तो पहले मूवी रिव्यु पढ़ा जाता है, फिर तय किया जाता है कि फिल्म देखनी है या नहीं। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। वर्तमान स्थिति के बारे में कुछ लोगों को दोषी ठहराने के बजाय जनता को खुद में बदलाव लाना चाहिए।

टॅग्स :तापसी पन्नूसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!