लाइव न्यूज़ :

टी-सीरीज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बना 20 करोड़ सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार करने वाला पहला यूट्यूब चैनल

By विनीत कुमार | Updated: December 6, 2021 18:43 IST

टी-सीरीज के चैनल के यूट्यूब पर 20 करोड़ सब्सक्राइबर हो गए हैं। यह पहला ऐसा यूट्यूब चैनल है, जिसके इतने सब्सक्राइबर हैं।

Open in App

मुंबई: म्‍यूज‍िक कैसेट, वीड‍ियो और फि‍ल्मों को प्रोड्यूस करने वाली टी-सीरीज कंपनी ने इतिहास रच दिया है। टी-सीरीज दुनिया में यूट्यूब पर पहला ऐसा चैनल बन गया है जिसने 20 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हासिल किया है।

टी-सीरीज न केवल बेहतरीन संगीत के लिए जाना जाता है बल्कि इसके बैनर तले फिल्मों की एक लंबी श्रृंखला मौजूद है। कई भाषाओं और शैलियों में इसके यूट्यूब पर 29 चैनल हैं। इन सभी को मिला दें तो इसके 718 बिलियन से अधिक व्यूज के साथ 383 मिलियन (8.3 करोड़) से अधिक सब्सक्राइबर हैं।

इस अभूतपूर्व सफलता पर टी-सीरीज़ के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक, भूषण कुमार ने कहा, 'इतने बड़े सब्सक्राइब आधार तक पहुंचने से हम रोमांचित हैं। यह वास्तव में सभी भारतीयों के लिए एक गर्व का क्षण है, क्योंकि एक भारतीय चैनल YouTube पर 200 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार करने वाला पहला चैनल बन गया है।' 

उन्होंने कहा, 'हम दुनिया भर में अपने समझदार प्रशंसकों के लिए वास्तव में आभारी हैं कि उन्होंने हमारे कंटेन्ट को इतना प्यार और प्रशंसा प्रदान की है। यह सफलता हमारे विश्वास को मजबूत करती है कि कंटेन्ट हमेशा राजा रहेगा! मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे पास एक शानदार टीम है जिसके बिना यह संभव नहीं होता और मैं इस सफलता को अपनी डिजिटल और म्यूजिक टीमों को समर्पित करता हूं।'

बता दें कि टी-सीरीज ने करीब 15 साल पहले 2006 में यूट्यूब पर अपना पहला चैनल बनाया था। इस चैनल के जर‍िए अब तक 16 हजार से अध‍िक वीड‍ियो अपलोड क‍िए जा चुके हैं।

टॅग्स :टी-सीरीजयू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

ज़रा हटकेWATCH: पॉपुलर यूट्यूबर आईशोस्पीड​​ ने अफ्रीका टूर के दौरान चीते के साथ लगाई रेस, हैरान करने वाला रहा परिणाम

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

भारतव्लॉगर्स के खिलाफ सख्त हुआ रेलवे, भ्रामक जानकारी देने पर होगी कानूनी कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीगूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में 2025, जिन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?