लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला: रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में आईं स्वरा भास्कर, मीडिया ट्रायल को लेकर कही ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Updated: August 11, 2020 07:10 IST

रिया चक्रवर्ती तथा उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मीडिया जिस तरीके से चीजों को पेश कर रही है, उस पर एक्ट्रेस ने एतराज जताया है। रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर की।

Open in App
ठळक मुद्दे स्वरा भास्कर ने इस मामले में ट्विटर कर अपनी बात रखी।सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में 'अनुचित मीडिया ट्रायल' के खिलाफ सोमवार को रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर की। स्वरा के इस ट्वीट पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी बात फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वह समाजिक मुद्दों पर बेबाक अंदाज में अपनी बात रखती रही हैं। एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई याचिका पर स्वरा भास्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में 'अनुचित मीडिया ट्रायल' के खिलाफ सोमवार को रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर की। 

इस याचिका के दायर होने के बाद स्वरा भास्कर से उन्हें सपोर्ट मिला है। स्वरा भास्कर ने इस मामले में ट्विटर कर अपनी बात रखी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से इस केस को लेकर चल रही फेक न्यूज़ पर रोक लगेगी। रिया ने सुप्रीम कोर्ट में एक एफिडेविट दिया है, जिसमें मीडिया ट्रायल पर रोक लगाने की गुज़ारिश की है। 

किया जा रहा है खतरनाक मीडिया ट्रायल

स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'रिया का एक विचित्र और खतरनाक मीडिया ट्रायल किया जा रहा है, जोकि एक भीड़ तंत्र की चाहत है। मुझे उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट फेक न्यूज व षड्यंत्र रचने वालों के खिलाफ एक्शन लेगा। इस मामले को कानून को तय करने देना चाहिए।' स्वरा के इस ट्वीट पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

करीब नौ घंटे तक चली पूछताछ

वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित धन शोधन के मामले में रिया चक्रवर्ती तथा उनके परिवार के सदस्यों से सोमवार को करीब नौ घंटे पूछताछ की। रिया, उनके भाई शौविक तथा पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती पूर्वाह्न करीब 11 बजे बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय पहुंचे थे। 

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतस्वरा भाष्करबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!