लाइव न्यूज़ :

सुशांत केस की सीबीआई मंजूरी पर रील मां ने जताई खुशी, कहा-वह न्याय का हकदार है...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 20, 2020 07:01 IST

एक्ट्रेस ऊषा नाडकर्णी ने कहा है कि बहुत खुश हूं कि सीबीआई इस केस को देखेगी। लोगों ने इसके लिए काफी प्रार्थना की थी और उनकी प्रार्थना सुन ली गई

Open in App
ठळक मुद्देऊषा ने कहा है कि मैं सच में महसूस करती हूं कि वह न्याय का हकदार हैसुशांत की मौत के बाद, जो कुछ भी हुआ है वह व्यथित करने वाला है।

सुशांत सिंह राजपूत केस (sushant singh suicide case)की जांच पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court of India)ने अपना फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में इस बात पर मुहर लगा दी है कि एक्टर के सुसाइड केस की जांच सीबीआई (Central Bureau of Investigation)ही करेगी। सुशांत का परिवार और फैंस एक लंबे समय से सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। वहीं रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी थी कि केस की जांच मुंबई में ही की जाए। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में दर्ज हुई FIR को सही बताया है। इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार को जांच में सहयोग देने को कहा है।

 'पवित्र रिश्ता' (Pavitra Rishta) में सुशांत सिंह राजपूत की मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री ऊषा नाडकर्णी (Usha Nadkarni) ने सुशांत मौत मामले में सीबीआई जांच (CBI Probe) को मंजूरी देने के सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के फैसले का स्वागत किया है।

खबर के अनुसार एक्ट्रेस ऊषा नाडकर्णी ने कहा है कि  बहुत खुश हूं कि सीबीआई इस केस को देखेगी। लोगों ने इसके लिए काफी प्रार्थना की थी और उनकी प्रार्थना सुन ली गई। सच कहते हैं कि प्रार्थना में काफी ताकत होती है। सुशांत की मौत के बाद, जो कुछ भी हुआ है वह व्यथित करने वाला है। 

मैं सच में महसूस करती हूं कि वह न्याय का हकदार है। उन्होंने कहा कि लेकिन केस सीबीआई के पास जाकर क्या होगा ये नहीं पता है। लोग सीबीआई कर रहे हैं, लेकिन ये भी भगवान भरोसे है।

सुशांत के निधन पर एक्ट्रेस का बयान

ऊषा नाणकर्णी कहती हैं कि “सुशांत जो चाहता था वो सब उसे मिला। अच्छी फिल्में मिली, घर मिला। पवित्र रिश्ता के समय उसने मुझे बताया था कि वो दो करोड़ की कीमत का घर ले रहा है।

उसने मुझे अपनी गाड़ी के बारे में भी बताया था। सब कुछ मिलने के बाद भी ये बच्चे को क्या हुआ, मुझे समझ नहीं आ रहा। क्यों उसे सुसाइड करना पड़ा? जिसके पास काम ना हो वो अलग बात है, लेकिन सुशांत के पास तो सब कुछ था”।

उषा नाडकरणी ने सुशांत को काम ना मिलने की वजह से हुई परेशानियों के बारे में भी बात की। उन्होने कहा कि “इंडस्ट्री में किसी को भी 365 दिन काम नहीं मिलता। मैं अपने बेटे को भी यही समझाती हूं, कभी काम नहीं मिले तो परेशान नहीं होना, डिप्रेशन में नहीं जाना।

सुशांत के साथ कोई बड़ा आदमी भी नहीं था। उस समय सुशांत के साथ पिता या बहन होनी चाहिए थी। ये बच्चे को क्या हो गया मुझे समझ नहीं आता। उसे पैसों की कमी हो, ऐसे नहीं हो सकता”।ऊषा नाडकर्णी ने बताया कि सुशांत को डायरेक्शन में भी रूचि थी। वह कहते थे कि डायरेक्शन सीखने विदेश जाएंगे। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?