लाइव न्यूज़ :

Sushant Singh Rajput: मर्डर के सनसनीखेज दावे के बाद सुशांत सिंह राजपूत के वकील ने कहा- "SSR की बहनों ने..."

By रुस्तम राणा | Updated: December 26, 2022 19:21 IST

सुशांत सिंह राजपूत के वकील ने कहा, “मैं उस पर टिप्पणी नहीं कर पाऊंगा क्योंकि बहनों ने मुझे इसके बारे में नहीं बताया है। लेकिन मैं इस बात पर कायम हूं कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत कोई साधारण आत्महत्या नहीं थी क्योंकि इसके पीछे साजिश थी और केवल सीबीआई ही उनकी मौत के पीछे की साजिश का पर्दाफाश कर पाएगी।"

Open in App
ठळक मुद्देवकील ने कहा, मैं उस पर टिप्पणी नहीं कर पाऊंगा क्योंकि बहनों ने मुझे इसके बारे में नहीं बताया हैउन्होंने कहा, मैं इस बात पर कायम हूं कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत कोई साधारण आत्महत्या नहीं थी क्योंकि इसके पीछे साजिश थीलॉयर ने कहा- केवल सीबीआई ही उनकी मौत के पीछे की साजिश का पर्दाफाश कर पाएगी

मुंबई: फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह की मौत में अब एक नया मोड़ आ चुका है। अभिनेता के वकील विकास सिंह ने कूपर अस्पताल के एक कर्मचारी के इस दावे पर प्रतिक्रिया दी है। विकास सिंह ने कहा कि उन्हें नवीनतम घटनाक्रम के बारे में कोई प्रत्यक्ष जानकारी नहीं है।

ईटाइम्स से बातचीत के दौरान वकील ने कहा, “मैं उस पर टिप्पणी नहीं कर पाऊंगा क्योंकि बहनों ने मुझे इसके बारे में नहीं बताया है। लेकिन मैं इस बात पर कायम हूं कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत कोई साधारण आत्महत्या नहीं थी क्योंकि इसके पीछे साजिश थी और केवल सीबीआई ही उनकी मौत के पीछे की साजिश का पर्दाफाश कर पाएगी।"

इससे पहले रविवार को रूपकुमार शाह के रूप में पहचाने जाने वाले कूपर अस्पताल के कर्मचारी ने यह दावा किया कि उन्होंने एसएसआर के गले में कुछ निशान देखे जिससे उन्हें लगता है कि यह हत्या थी। कथित रूप से अस्पताल कर्मी ने दिवंगत अभिनेता की ऑटोप्सी प्रक्रिया में भाग लिया और उनके शरीर पर कई निशान देखे। एएनआई से बातचीत करते हुए रूपकुमार ने कहा, जब मैंने सुशांत सिंह राजपूत का शव देखा तो यह आत्महत्या का मामला नहीं लगा। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। मैं अपने सीनियर के पास गया लेकिन उन्होंने कहा कि हम बाद में इस पर चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या लिखना है यह डॉक्टर का काम है। उसे न्याय मिलना चाहिए। सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर देखकर हर कोई बता सकता है कि उनका मर्डर किया गया था। जांच एजेंसी मुझे बुलाएगी तो मैं भी उन्हें बता दूंगा।

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून, 2020 को हुआ था। उनके आकस्मिक निधन ने सभी को स्तब्ध और परेशान कर दिया था। जहां जांच ने उनकी मौत को 'आत्महत्या' करार दिया, वहीं अभिनेता के परिवार ने साजिश का दावा किया। महीनों तक सोशल मीडिया पर हैशटैग 'जस्टिस फॉर एसएसआर' के साथ ट्वीट्स की बाढ़ आ गई थी। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?