लाइव न्यूज़ :

'सुशांत अभी जिंदा हैं...', सुशांत सिंह राजपूत के फेसबुक प्रोफाइल की बदली तस्वीर तो बोले फैंस- स्वर्ग में भी इंटरनेट है

By अनिल शर्मा | Updated: August 21, 2021 13:21 IST

जून 2020 में सुशांत की मृत्यु हो गई, और उनकी टीम ने बाद में उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को अपने कब्जे में ले लिया।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु 14 जून को हुई थीउन्हें अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर में मृत पाया गया था सुशांत के परिवार ने उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी

मुंबईः निधन के एक साल के बाद सुशांत सिंह राजपूत एक बार फैंस की यादों में जिंदा हो गए हैं। दरअसल 18 अगस्त की शाम सुशांत सिंह राजपूत के फेसबुक प्रोफाइल की तस्वीर अचानक बदल गई। फैंस ने हैरानी जताई कि ऐसा कैसे हो गया।  सुशांत की इस नई तस्वीर को देख फैंस काफी भावुक भी हो गए। तस्वीर पर कुछ ही देर में लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

गौरतलब है कि जून 2020 में सुशांत की मृत्यु हो गई, और उनकी टीम ने बाद में उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को अपने कब्जे में ले लिया। सुशांत की मृत्यु के दो दिन बाद उनके फेसबुक पेज पर एक पोस्ट भी साझा किया गया था जिसमें लिखा था- "आप जैसे प्रशंसक सुशांत के लिए असली 'गॉडफादर' थे। जैसा कि उनसे वादा किया गया था, इस स्थान को उनके सभी विचारों, शिक्षाओं, सपनों और इच्छाओं के संग्रह में परिवर्तित कर दिया जाएगा। वह हमेशा चाहते थे कि लोग जानें। हां, हम उन सभी सकारात्मक ऊर्जाओं का दस्तावेजीकरण कर रहे हैं, जिन्हें उन्होंने इस दुनिया में पीछे छोड़ दिया है। वहींअगस्त में, उनका बायो भी अपडेट किया गया था।

इस बीच उनके फेसबुक प्रोफाइल को बदलते हुए देख फैंस एक बार फिर उनपर प्यार लूटा रहे हैं। एक यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा- हे भगवान मैं हैरान हूँ !!!!! सुशांत के खाते को कौन नियंत्रित कर रहा है?! एक ने लिखा- "यह कैसे संभव है?" दूसरे प्रशंसक ने लिखा- "कम से कम हमें पता चला कि स्वर्ग में भी इंटरनेट है। एक अन्य ने लिखा- मैं पूरी तरह से चौंक गया, एक सेकंड के लिए मुझे लगा कि वह वापस आ गए हैं! लेकिन यह कैसे संभव है? उसके खाते को कौन नियंत्रित कर रहा है? वे उसकी प्रोफ़ाइल तस्वीर अपलोड करके क्या साबित करने की कोशिश कर रहे हैं? एक ने लिखा- सुशांत दुनिया में जीवित हैं..।

सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु 14 जून को हुई थी। उन्हें अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर में मृत पाया गया था । सुशांत के परिवार ने उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। रिया ने आरोपों से इनकार किया। सुशांत की मौत के सिलसिले में ड्रग्स से जुड़े एक मामले में फिलहाल वह जमानत पर है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!