लाइव न्यूज़ :

सुशांत ने अपने छोटे से करियर में किया जबरदस्त काम, 5 फिल्में जो फैंस कभी नहीं भूल पाएंगे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 14, 2020 19:15 IST

Sushant Singh Rajput Passes Away सुशांत ने ने बॉलीवुड में ज्यादा साल काम नहीं किया लेकिन उनकी कई ऐसी यादें है जो हमेशा याद रहेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत के करियर की लिस्ट में पहला नाम आता है साल 2013 में आई फिल्म 'काय पो छे!' कासारा अली खान के साथ सुशांत साल 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' में नजर आए थे

घर-घर टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से मशहूर हुए बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने महज 34 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने मुंबई के बांदा स्थित अपने घर में पंखे से लटककर जान दे दी। जानकारी के अनुसार, वह पिछले छह महीने से डिप्रेशन का शिकार थे, जिसकी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली। उनके निधन से बॉलीवुड में मातम पसर गया है

सुशांत ने अपने छोटे से करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। सुशांत की एक्टिंग को फैंस कभी नहीं भूल पाएंगे। आइए सुशांत के करियर की 5 बेहतरीन फिल्मों से रूबरू करवाते हैं।

काई पो छे

सुशांत के करियर की लिस्ट में पहला नाम आता है साल 2013 में आई फिल्म 'काय पो छे!' का। इस फिल्म से सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत की थी।इसमें उन्होंने एक ऐसे लड़के का किरदार प्ले किया था जिसका खेलों में रुझान होता है। इस फिल्म में सुशांत की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थीं।

'शुद्ध देसी रोमांस'

सुशांत की दूसरी फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' थी। इस फिल्म में एक्टर ने एक रोमांटिक लड़के का किरदार प्ले किया था। फिल्म में वह एक साथ दो एक्ट्रेसस वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ रोमांस करते नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी'

'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' से सुशांत सिंह काफी चर्चा में आए और उनके करियर को एक बार फिर इससे बूस्ट मिला। इस फिल्म में उन्होंने भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया था और यह उनकी बायोपिक थी। इस फिल्म ने सुशांत को एक नया मुकाम दिलाया था। इस मूवी के लिए सुशांत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामित किया गया।

'केदारनाथ'

सारा अली खान के साथ सुशांत साल 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' में नजर आए थे। इस फिल्म में सुशांत सिहं एक मुस्लिम युवक मंसूर खान के रूप में नजर आए थे। ये फिल्म केदारनाथ में आई प्राकृतिक आपदा को केंद्र में रखकर बनी है।

'छिछोरे'

सुशांत सिंह की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'छिछोरे' पांच दोस्तों की कहानी पर बेस्ड है। इस फिल्म में सुशांत के साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आई थीं। ये फिल्म सुशांत के करियर की आखिरी फिल्म थी।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतकेदारनाथछिछोरे फिल्मबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

भारतकोई चमत्कारी महाराष्ट्र को भी मिले

भारतबॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., सेलेब्स ने दी थलपति विजय को बधाई, तमिलनाडु में TVK का 'पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर'

भारतVIDEO: केदारनाथ में गूंजा कैलाश खेर का 'जय-जय केदारा', भक्ति में डूबे श्रद्धालु

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार