लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस: रिया चक्रवर्ती पर नजर है बिहार पुलिस की

By भाषा | Updated: August 2, 2020 05:44 IST

बिहार पुलिस की चार सदस्यीय टीम राजपूत की दोस्त एवं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ पटना में दर्ज ‘‘आत्महत्या के लिए उकसाने’’ के मामले की जांच के लिए बुधवार को मुंबई पहुंची थी।

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार पुलिस की टीम ने जांच के सिलसिले में छह लोग के बयान दर्ज किए हैं। सुशांत का शव 14 जून को बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट से मिला था।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ‘‘आत्महत्या के लिए उकसाने’’ के मामले की जांच के लिए यहां पहुंची बिहार पुलिस ने शनिवार को कहा कि वह अभिनेता की मित्र और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर नजर रख रही है। एक अधिकारी ने बताया कि बिहार पलिस ने यहां इस मामले में दिन में फिल्म निर्देशक रूमी जाफ्री का बयान भी दर्ज किया। ऐसा बताया जा रहा है कि जाफरी की एक फिल्म में चक्रवर्ती और राजपूत साथ काम करने वाले थे। अधिकारी ने बताया कि जाफरी से करीब चार घंटे पूछताछ की गई और फिल्म उद्योग के चार-पांच और लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

जांच के सिलसिले बिहार पुलिस की यह टीम शनिवार को बांद्रा थाने भी पहुंची। यह पूछने पर कि क्या चक्रवर्ती से पूछताछ की जाएगी, बिहार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘अभी इसकी जरुरत नहीं है। लेकिन हम उनपर नजर रख रहे हैं।’’ टीम के एक अन्य सदस्य ने कहा कि उन्होंने सीआरपीसी के प्रावधानों के तहत चक्रवर्ती को नोटिस भेजकर उनसे जांच में पुलिस के साथ सहयोग करने को कहा है। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस जांच में उनका सहयोग कर रही है।

सुशांत के पिता ने दर्ज कराई है एफआईआर

राजपूत के पिता के.के. सिंह (74) ने चक्रवर्ती, उनके परिवार के सदस्यों सहित और छह अन्य लोगों के खिलाफ उनके बेटे को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला मंगलवार को पटना में दर्ज कराया। इन सभी के खिलाफ पटना में पुलिस ने भादंसं की धाराओं 341, 342 (आपराधिक तरीके से बंधक बनाना), 380 (जिस घर में रहें, वहां चोरी करना), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी) और 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) में मामला दर्ज किया है। सिंह ने टीवी और फिल्म अभिनेत्री चक्रवर्ती पर आरोप लगाया कि उसने अपना करियर संवारने के लिए मई 2019 में सुशांत से दोस्ती की। 

इस बीच मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यहां आयी बिहार पुलिस की टीम ने जांच के सिलसिले में छह लोग के बयान दर्ज किए हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक बिहार की पुलिस की टीम ने दिवंगत अभिनेता के दोस्तों, सहयोगियों और रिश्तेदारों से मुलाकात की है। उन्होंने वर्सोवा में रहने वाली राजपूत की बहन, पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे, एक रसोइए, उनके दोस्तों और सहकर्मियों सहित छह लोगों के बयान दर्ज किए हैं।’’ उन्होंने कहा कि यह टीम राजपूत के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने राजपूत के विभिन्न बैंक खातों के बारे में जानकारी एकत्र की और वित्तीय लेनदेन की जानकारी लेने के लिए बैंक भी गए।’’

बिहार पुलिस टीम का वीडियो वायरल

बिहार पुलिस की टीम ने शुक्रवार को अपराध शाखा के कार्यालय पहुंच कर उन्हें एक आवेदन दिया और जांच में मुंबई पुलिस की सहायता मांगी। मौके पर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद थे, ऐसे में अंधेरी पुलिस के कर्मी बिहार पुलिस के दल को सुरक्षा के लिए अपने वाहनों में ले गए। बिहार पुलिस के दल को एक वाहन में ले जाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों ने कथित कुप्रबंधन के लिए शहर पुलिस की आलोचना की। इस संबंध में सवाल करने पर अधिकारी ने बताया, ‘‘यह मामला बिहार पुलिस के दल की सुरक्षा का था। शहर पुलिस ने टीम के सदस्यों को वैन में बैठाया और उन्हें सुरक्षित जगह तक ले गए।’’ 

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया