लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने फैंस से मिल रहे सपोर्ट पर दिया धन्यवाद, कहा- 'इस मुश्किल घड़ी में आपने..'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 13, 2020 14:30 IST

गौरतलब है कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थीफैंस को भरोसा नहीं हो पा रहा है कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं है

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। एक्टर के निधन को अब एक महीना होने वाला है लेकिन फैंस उनकी यादों से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। फैंस को भरोसा नहीं हो  पा रहा  है कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं है। सुशांत के निधन के बाद एक्टर के कई अनदेखे वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

वहीं फैंस लगातार सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया के जरिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। फैंस कई तरह के सवाल उठाकर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। ऐसे में सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने एक पोस्ट के जरिए फैंस को शुक्रियाअदा किया है।

सुशांत के निधन को अब एक महीना करीब होने वाला है। लेकिन फैंस अब भी सुशांत को याद कर रहे हैं। एक्टर की फिल्म दिल बेचारा के ट्रेलर के बाद से फैंस और उनको मिस कर रहे हैं। ऐसे में श्वेता  ने अपने पोस्ट में बताया है कि इस मुश्किल घड़ी में भी सुशांत के फैंस को जमकर सहयोग मिल रहा है।

श्वेता सिंह कीर्ति ने फेसबुक पर लिखा कि 'आप लोगों ने जिस तरह का प्यार और समर्थन दिखाया है उसके लिए मैं आभारी हूं। इस कठिन समय में हमारे परिवार को ताकत देने और हमारी देखभाल करने के लिए मैं आप लोगों की बहुत शुक्रगुजार हूं। आइए भगवान और उसके न्याय पर विश्वास रखें। प्रार्थना करते रहें।'

लिखा था ओपन लेटर

मालूम हो, कीर्ति ने भाई सुशांत सिंह राजपूत के लिए एक ओपन लेटर लिखा था। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए अपना खत सभी के साथ शेयर किया था। श्वेता ने लिखा था, 'मेरा बेबी, मेरा बाबु, मेरा बच्चा अब शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं है। मुझे पता है कि तुम काफी तकलीफ में थे। मुझे ये भी पता है कि तुम एक फाइटर थे, जोकि इससे बहादुरी से लड़ रहे थे।'

अपनी बात को जारी रखते हुए श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने छोटे भाई के लिए लिखा, 'सॉरी मेरा सोना। उन सभी दर्द और तकलीफों के लिए सॉरी, जिनसे तुम गुजरे। अगर मेरे बस में होता तो मैं तुमसे तुम्हारा दर्द ले लेती और तुम्हें सपनी सारी खुशियां दे देती।'  उन्होंने ये भी लिखा, 'दुनिया को तुम्हारी चमकती आंखों ने सपने देखना सिखाया। तुम्हारी मुस्कराहट ने तुम्हारे साफ दिल होने को दिखाया। तुम्हें हमेशा प्यार किए जाएगा मेरा बेबी।'

 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?