लाइव न्यूज़ :

दिवंगत अभिनेता सुशांत की बहन ने सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का किया बहिष्कार, ट्वीट में लिखी यह बात

By अनिल शर्मा | Updated: April 21, 2023 11:44 IST

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने भी सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान' के बहिष्कार करने का आह्लान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी का भाई किसी की जान को  भारत में 4500 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। सोशल मीडिया पर एक तबका फिल्म का बॉयकॉट कर रहा है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' शुक्रवार को दुनियाभर में रिलीज कर दी गई। सलमान खान के प्रशंसक खासे प्रसन्न हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक तबका #BoycottKisiKaBhaiKisiKiJaan हैशटैग के साथ फिल्म का विरोध कर रहा है।

इस बीच दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने भी सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान' के बहिष्कार करने का आह्लान किया है। प्रियंका ने ट्वीट में कहा है कि सुशांत ने भविष्यवाणी की थी कि बॉलीवुड एक दिन ढह जाएगा। सुशांत ने क्या झेला है और मुझे हर रोज किस चीज का सामना करना पड़ता है इसलिए मैं निश्चित रूप से बॉलीवुड को बायकॉट करती हूं।

फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित, KKBKKJ की अब तक लगभग 1 लाख टिकट बिक चुके हैं। यानी फिल्म ने इन टिकटों से 2.50 करोड़ की कमाई कर ली है। विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि किसी का भाई किसी की जान पहले दिन 20 करोड़ से ऊपर की कमाई कर सकती है। 

 आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, KKBKKJ के निर्माताओं ने भारत में इसे 4500 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया है। भारत में 16000 से अधिक शो रोजाना चलेंगे। वहीं विदेशों में इसे 100 से अधिक देशों में 1200 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। फिल्म की दुनिया भर में स्क्रीन की संख्या 5700+ है, जो कोविड के बाद किसी भी भारतीय फिल्म के लिए सबसे अधिक है। 

 फिल्म में सलमान खान के अलावा, तेलुगु अभिनेता वेंकटेश, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर भी नजर आएंगे।

 

टॅग्स :सलमान खानसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार