लाइव न्यूज़ :

केयरटेकर का दावा: सारा अली खान को प्रपोज करने वाले थे सुशांत सिंह राजपूत, एक्टर के फार्महाउस पर रेगुलर जाती थीं सारा

By अमित कुमार | Updated: September 5, 2020 13:32 IST

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड सारा अली खान अक्सर एक्टर संग टाइम स्पेंड करने के लिए उनके फार्महाउस जाया करती थीं। सुशांत सारा को लेकर काफी सीरियस थे।

Open in App
ठळक मुद्देकेयरटेकर के मुताबिक सारा अली खान जनवरी 2019 तक अक्सर सुशांत के साथ उनके फॉर्म हाउस पर आती थी। रईस की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत सारा अली खान को प्रपोज करने वाले थे। सारा ने सुशांत के साथ फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में कई सारी बातें सामने निकलकर आ रही है। अब एक्टर के लोनावला स्थित फार्महाउस की देखभाल करने वाले केयरटेकर रईस ने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूतसारा अली खान को प्रपोज करने वाले थे। केयरटेकर के मुताबिक सारा अली खान जनवरी 2019 तक अक्सर सुशांत के साथ उनके फॉर्म हाउस पर आती थी। 

केयरटेकर ने आगे बताया कि सारा अली खान सुशांत के साथ वहीं 3-4 दिन रुकती थीं। लेकिन जनवरी 2019 के बाद सारा कभी फार्म हाउस नहीं आईं। रईस ने कहा, 'सारा ने 2018 में सुशांत सर के साथ फार्महाउस पर आना शुरू किया था। वे जब भी आते थे, तीन से चार दिन रुकते थे। दिसंबर 2018 में अपनी थाइलैंड ट्रिप से लौटने के बाद सुशांत सर और सारा मैम एयरपोर्ट से सीधे फार्महाउस आए थे। उस वक्त रात के करीब 10 या 11 बज रहे थे। उनके साथ उनके दोस्त थे भी थे।"

सारा को प्रपोज करना चाहते थे सुशांत

रईस की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत सारा अली खान को प्रपोज करने वाले थे। सुशांत ऐसा अपने बर्थडे वाले दिन दमन ट्रिप पर करना चाहते थे। लेकिन उन दिनों दमन में प्रधानमंत्री के लिए एक प्रोग्राम शेड्यूल किया गया था। जिस वजह से हमें होटल में रूम नहीं मिले और हमारा वह ट्रिप कैंसल हो गया था। इसके बाद केरल की एक ट्रिप प्लान की गई, लेकिन वह भी कैंसिल हो गई। बाद में 2019 की फरवरी या मार्च में मैंने सुना कि उनका ब्रेकअप हो गया।

सारा से ब्रेकअप के बाद उदास हो गए थे सुशांत

बता दें कि सारा ने सुशांत के साथ फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद दोनों की रिलेशनशिप में होने की खबर जोरों पर थी। लेकिन कुछ दिनों बाद ही यह कपल अलग हो गए थे। सुशांत के करीबी बताते हैं कि सारा से ब्रेकअप की वजह से एक्टर कई दिनों तक परेशान रहे थे। उनके चेहरे पर हमेशा एक उदासी छाई रहती थी।  

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसारा अली खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच