लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत केस: DRDO गेस्ट हाउस पहुंचा दिवंगत अभिनेता का स्टाफ, सीबीआई की पूछताछ जारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 28, 2020 14:39 IST

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई ने तेज कर दी है. ऐसे में अब रिया चक्रवर्ती के अलावा सुशांत के स्टाफ मेंबर्स नीरज और केशव भी डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्दे34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून को मृत पाए गए थे।सुशांत मामले में रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी हैं।

सुशांत सिंह राजपूत मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती शुक्रवार सुबह सीबीआई द्वारा पूछताछ के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचीं। रिया इस मामले में मुख्य आरोपी हैं। ऐसे में ये पहला मौका है जब सीबीआई रिया से पूछताछ कर रही है। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस को शुक्रवार सुबह 10:30 बजे जांच टीम के समक्ष पेश होने के लिए एजेंसी ने तलब किया था। 

वहीं, अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत के स्टाफ नीरज और केशव भी डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे। इसके अलावा सीबीआई रिया और भाई शोविक चक्रवर्ती से भी पूछताछ कर रही है। दरअसल, रिया के साथ-साथ 14 जून के मुख्य गवाहों से भी सीबीआई आज पूछताछ कर रही है। यही कारण है कि सिद्धार्थ पिठानी, सैमुअल मिरांडा, नीरज, केशव और दीपेश से भी पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून को मृत पाए गए थे। तब से मुंबई पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही थी। मगर अब ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है। यही नहीं, रिया चक्रवर्ती से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्र‍िंग मामले में कई बार पूछताछ की है। इस दौरान रिया अपनी इनकम और खर्च का साफ ब्यौरा नहीं दे पाई हैं। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस