लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के डॉगी का भावुक कर देने वाला वीडियो आया सामने, दरवाजे पर खड़े होकर आज भी करता है एक्टर का इंतजार

By अमित कुमार | Updated: August 7, 2020 09:06 IST

फज सुशांत सिंह रापूत के काफी करीब था। सुशांत भी अक्सर फज के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत की मौत के बाद फ़ज को सुशांत के परिवार अपने साथ पटना वाले घर लेकर चले गए हैं। सुशांत की भतीजी मल्लिका सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फज का वीडियो पोस्ट किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके पालतू डॉगी फ़ज की काफी तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई थी। सुशांत की मौत के बाद उनका पालतू कुत्ता फ़ज काफी अकेला हो गया है। यही नहीं, सुशांत के न होने से वो काफी दुखी और मायूस है। सुशांत फ़ज के साथ बेहतरीन बांड शेयर करते थे, लेकिन अब वो इस दुनिया में नहीं हैं। ऐसे में सुशांत के निधन से निराश फ़ज अब बिल्कुल मायूस हो चुका है।

सुशांत की मौत को लगभग दो महीने बीत गए हैं। लेकिन परिवार और फैंस को अभी भी एक्टर के यूं चले जाने पर भरोसा नहीं हो रहा है। सुशांत के मामले को अब सीबीआई जांच करेगी। लिहाजा कई चीजें स्पष्ट होने की उम्मीद है। वहीं सुशांत की भतीजी ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उनका डॉगी फज नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

सुशांत की भतीजी ने शेयर किया वीडियो

सुशांत की भतीजी मल्लिका सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फज का वीडियो पोस्ट किया। साथ ही उन्होंने लिखा कि 'फज अभी भी उम्मीद भरी निगाहों से दरवाजे की ओर देखता रहता है।' इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि अब सुशांत के न होने से फ़ज बेहद निराश है। सुशांत की मौत के बाद फ़ज को सुशांत के परिवार अपने साथ पटना वाले घर लेकर चले गए हैं। 

25 जुलाई को पटना में सुशांत के पिता ने की थी एफ़आईआर

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले ने दिवंगत अभिनेता के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों सहित छह अन्य के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज कराई थी। केके सिंह ने पटना शहर के राजीव नगर थाना में भादवि की धारा 306, 341, 342, 380, 406 और 420 के तहत उक्त प्राथमिकी दर्ज कराई। सुशांत के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया, ‘‘रिया, उसके परिजनों और सहयोगी कर्मचारियों ने षड्यंत्र के तहत मेरे बेटे के साथ धोखाधड़ी और बेईमानी की। उसे काफी समय तक बंधक बनाकर रखा और अपने आर्थिक लाभ के लिए उसपर दबाव डालकर उसका इस्तेमाल किया और अंत में मेरे बेटे को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया।’’

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच