लाइव न्यूज़ :

Suicide or Murder: सुशांत स‍िंह राजपूत की ज‍िंदगी पर बनने वाली फ‍िल्‍म का फर्स्‍ट लुक र‍िलीज, ये शख्स निभाएगा एक्टर का रोल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 20, 2020 13:48 IST

सुशांत स‍िंह राजपूत की ज‍िंदगी पर आधारित फ‍िल्‍म सुसाइड और मर्डर का फर्स्‍ट लुक सामने आ गया है। इस फ‍िल्‍म में उनके हमशक्‍ल सचिन त‍िवारी को लीड रोल में ल‍िया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे14 जून को सुशांत स‍िंंह राजपूत ने कर ली थी आत्‍महत्‍याघर में ही फंदे से लटककर दे दी थी सुशांत ने जान

 बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना करने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। 14 जून को सुशांत ने अपने घर पर सुसाइड कर ली थी।  फैंस के मन में ये सावल है कि आखिर एक्टर ने किन परिस्थितियों में ये कदम उठाया। वैसे पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और कई लोगों से पूछताछ हो चुकी है।

वहीं, दूसरी तरफ सुशांत स‍िंह राजपूत की ज‍िंदगी पर आधारित फ‍िल्‍म बनने जा रही है। सुशांत के जीवन पर रही फिल्म सुसाइड और मर्डर का फर्स्‍ट लुक सामने आ गया है। इस फ‍िल्‍म में उनके हमशक्‍ल सचिन त‍िवारी को लीड रोल में ल‍िया गया है। सुशांत के सुसाइड के बाद उनके एक हमशक्ल की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। 

इस शख्स का नाम है सचिन तिवारी, जो देखने में बिलकुल सुशांत की तरह लगते हैं। इस फ‍िल्‍म के ल‍िए सचिन को मेकर्स ने चुन लिया है।  फिलहाल ये साफ नहीं हुआ है कि फिल्म कब तक बनकर पेश होगी। लेकिन सुशांत के चाहने वालों के लिए ये एक खुशी की बात हो सकती है।

म्यूजिक कंपनी चलाने वाले शख्स विजय शेखर गुप्ता ने सुशांत पर आधारित एक फिल्म बनाने का फैसला कुछ वक्‍त पहले किया था। विजय शेखर गुप्‍ता ने बताया था कि यह फ‍िल्‍म सुशांत द्वारा उठाए गए खुदकुशी के कदम और उनकी परेशानियों से प्रेरित होगी। विजय ने कहा कि सुशांत के हाथ से 6-7 फ‍िल्‍में निकल गईं जिसके चलते वह तनाव में थे। फ‍िल्‍म जगत में चंद लोगों का रसूख है जिसकी वजह से बाहरियों को भेदभाव झेलना होता है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?