लाइव न्यूज़ :

...तो क्या सुसाइड करने से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने गूगल पर सर्च किया था अपना नाम?

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 1, 2020 18:56 IST

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आत्महत्या मामले में एक नई बात सामने आई है। दरअसल, एक्टर के मोबाइल फोन की प्राथमिक फोरेंसिक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने सुसाइड करने से पहले गूगल पर अपना नाम 'सुशांत सिंह राजपूत' सर्च किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत ने खुद पर छपी खबरों के बाद अपना नाम सर्च किया थाएक्टर के मोबाइल फोन की प्राथमिक फोरेंसिक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने 14 जून को सुबह 10:15 बजे गूगल पर अपना नाम 'सुशांत सिंह राजपूत' सर्च किया था

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के आत्महत्या मामले में लगातार नई-नई बातें सामने आ रही हैं। ऐसे में जहां पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है तो वहीं अब इस बात का खुलासा हुआ है कि सुसाइड करने से पहले दिवंगत अभिनेता ने गूगल पर अपना नाम सर्च किया था। जानकारी के अनुसार, सुशांत ने खुद पर छपी खबरों के बाद अपना नाम सर्च किया था।

गूगल पर सर्च किया था नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर के मोबाइल फोन की प्राथमिक फोरेंसिक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने 14 जून को सुबह 10:15 बजे गूगल पर अपना नाम 'सुशांत सिंह राजपूत' सर्च किया था। बता दें, पुलिस सुशांत की आत्महत्या करने के कारणों को समझने की कोशिश कर रही है। साथ ही यह भी जांच कर रही है कि कहीं किसी पेशेवर दुश्मनी की वजह से तो अभिनेता डिप्रेशन में तो नहीं गए थे। 

28 लोगों के बयान दर्ज

अब तक पुलिस ने इस संबंध में 28 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इनमें सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के सदस्यों के अलावा अभिनेत्री-दोस्त रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा और यश राज फिल्म की कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा से भी पूछताछ हुई। इसके अलावा अभिनेत्री संजना सांघी (Sanjana Sanghi) मंगलवार को बयान दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची थीं। 34 वर्षीय अभिनेता अपने मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में 14 जून को फांसी से लटके मिले थे।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीसंजना सांघीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!