लाइव न्यूज़ :

दीपेश सावंत की चैट आई सामने, 14 जून को सुशांत के दोस्त कुशल से की ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 31, 2020 16:32 IST

सुशांत के हाउस कीपर दीपेश सावंत और एक्टर के करीबी दोस्त कुशाल जावेरी की व्हाट्सऐप चैट लीक हो गई है। दोनों के बीच सुशांत के निधन वाले दिन बात हुई....

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू के दौरान ड्रग्स लिए जाने पर सफाई दी थी।अब सुशांत के हाउस कीपर दीपेश सावंत और एक्टर के करीबी दोस्त कुशाल जावेरी की लीक व्हाट्सऐप चैट सामने आई है।

सुशांत सिंह राजपूत के निको तीन महीने होने वाले हैं। इस केस की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई लगातार सुशांत के हर एक जानने वाले से गहराई से पूछताछ कर रही है। इस केस में हर रोज नए नए तरह के खुलासे भी हो रहे हैं। सुशांत के  फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज और स्टाफ दीपेश सावंत से पूछताछ की। हालांकि सूत्रों की मानें तो इन लोगों के बयान आपस में मैच नहीं कर रहे हैं। अब सुशांत के स्टाफ दीपेश सावंत का एक वॉट्सऐप चैट सामने आया है जो चौंकाने वाला है।

टाइम्स नाऊ की खबर के अनुसार  सुशांत के स्टाफ दीपेश सावंत ने सीबीआई को दिए अपने बयान में बताया है कि 14 जून की दोपहर में सुशांत का कमरा बंद मिलने पर काफी सब परेशान हो गए थे।

लेकिन कुशल जावेरी को भेजे गए मैसेज कुछ और ही इशारा कर रहे हैं। इन मैसेज से लग रहा है कि सब कुछ सामान्य था। दीपेश सावंत ने यह मेसेज दोपहर में 10 बजकर 51 मिनट पर किया था। दीपेश के अनुसार ये वो वक्त था जब सुशांत का कमरा खोला जा रहा था और सब घबराए हुए थे।

क्या है मेसेज में?

दीपेश ने सुशांत के दोस्त कुशल जावेरी को मेसेज में लिखा, 'हाय सर, सुशांत सिंह राजपूत ने मुझे आपसे एक ई कॉमर्स कंपनी के बारे में संपर्क करने के लिए कहा था।' इसके बाद कुशल जावेरी के कुछ मेसेज हैं। कुशल उस दिन लेट उठे थे और उन्हें तब सुशांत के निधन की खबर मिल गई थी।

 उन्होंने दीपेश को मेसेज भेजकर सुंशात का हाल भी पूछा। उन्होंने मेसेज में पूछा, 'भाई (सुशांत) सुरक्षित हैं ना। प्लीज हां या ना में जवाब दो। हम बाहर ही हैं, अगर किसी मदद की जरूरत हो तो बताओ।'

अब इन मैसेज ने एक बार फिर से कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। अब इन मैसेज से दीपेश खुद सवालों के घेरे में खड़े हो गए हैं। इससे साफ हो रहा है कि दीपेश कुछ तो छुपाने की कोशिश कर रहे हैं।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

भारतकोई चमत्कारी महाराष्ट्र को भी मिले

भारतबॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., सेलेब्स ने दी थलपति विजय को बधाई, तमिलनाडु में TVK का 'पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर'

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया