लाइव न्यूज़ :

रिया चक्रवर्ती के बाद अब सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी पहुंचे ED दफ्तर, एक्ट्रेस के भाई और पिता से भी हो रही है पूछताछ

By अमित कुमार | Updated: August 10, 2020 15:11 IST

अधिकारियों ने बताया कि ईडी की पूछताछ रिया की आय, निवेश, कारोबार और पेशेवर सौदों पर केंद्रित है। ईडी की नजर शहर के खार इलाके और नवी मुम्बई में रिया से संबंधित संपत्तियों, उनकी खरीद और स्वामित्व के स्रोत पर है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि रिया, उनके भाई शौविक तथा पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती सुबह 11 बजे बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक ईडी के अफसरों ने पिता से पूछा कि उन्होंने रिया को कब और कितना फाइनेंशियल सपोर्ट किया।सिद्धार्थ पिठानी को भो पूछताछ के लिए समन किया है, जो दोपहर करीब सवा 2 बजे ईडी दफ्तर पहुंचे।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में आज कई लोगों से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूछताछ कर रही है। आज सुशांत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी को भो पूछताछ के लिए समन किया है, जो दोपहर करीब सवा 2 बजे ईडी दफ्तर पहुंचे। इससे पहले सुबह 11 बजे रिया अपने भाई और पिता के साथ दफ्तर पहुंचीं थी। इन सभी लोगों से ईडी सुशांत के आर्थिक पहलुओं की जांच कर रही है। 

सूत्रों के मुताबिक ईडी के अफसरों ने पिता से पूछा कि उन्होंने रिया को कब और कितना फाइनेंशियल सपोर्ट किया। यह भी पूछा कि अगर सपोर्ट किया तो इनकम का सोर्स क्या था। ईडी के अफसरों ने रिया के पिता से यह सवाल इसलिए कर रही है क्योंकि रिया बार-बार कह रही हैं कि उन्हें अपने पिता से फाइनेंशियल सपोर्ट मिलता रहा है। ऐसे में ईडी सच जानने का प्रयास कर रही है। 

सुबह 11 बजे ईडी दफ्तर पहुंची थीं रिया

अधिकारियों ने बताया कि रिया, उनके भाई शौविक तथा पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती सुबह 11 बजे बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। उन्हें सोमवार को पेश होने के लिए सम्मन किया गया था। बाद में रिया और राजपूत की कारोबारी प्रबंधक श्रुति मोदी भी ईडी के दफ्तर पहुंची। सभी चारों से सात अगस्त को भी केंद्रीय जांच एजेंसी ने पूछताछ की थी। 

करीब आठ घंटे तक हुई थी पहली पूछताछ

रिया से शुक्रवार को करीब आठ घंटे पूछताछ की गई थी। एजेसीं मामले में मुख्य आरोपी रिया (28) समेत सभी चारों से फिर से पूछताछ करेगी और धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत बयान दर्ज करेगी। शुक्रवार को ईडी ने रिया के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) तथा मोदी से भी पूछताछ की थी। समझा जाता है कि एजेंसी ने रिया से दिवंगत अभिनेता के साथ दोस्ती, कारोबारी सौदों एवं दोनों के बीच पिछले कुछ वर्षों के दौरान घटित बातों के बारे में पूछताछ की थी।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!