लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को हुआ 1 महीना पूरा, सीबीआई जांच पर अड़े फैंस-जानें अब तक के अपडेट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 14, 2020 07:04 IST

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना हो गया है, लेकिन अब भी लोग इस गम से बाहर नहीं आ पा रहे हैं-

Open in App
ठळक मुद्देआज से ठीक एक महीने पहले 14 जून को सुशांत ने अपने घर पर सुसाइड कर ली थी।सुशांत के इस कदम पर किसी ने भी आसानी से भरोसा नहीं किया था

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज एक महीना पूरा हो गया है। आज से ठीक एक महीने पहले 14 जून को सुशांत ने अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। सुशांत के इस कदम पर किसी ने भी आसानी से भरोसा नहीं किया था। सुशांत के निधन के साथ ही बहुत सारे सवाल भी खड़े हो गए हैं।  आइए जानते हैं 1 महीने के अपडेट

सुशांत के निधन के 1 महीने पर अपडेट

-सुशांत के निधन के बाद से नेपोटिज्म का मुद्दा उठा है। करण जौहर, एकता कपूर, यश राज जैसे लोग इसका शिकार हुए हैं। सुशांत के निधन के बाद सामने आया है इन कुछ लोगों ने सुशांत को बैन कर दिया था और उनके साथ से कई फिल्में चली गई थीं।

-सुशांत के निधन के बाद जो सबसे बड़ी बात सामने आई वो थी कि एक्टर काफी दिनों से डिप्रेशन का शिकार थे। उनके घऱ से कुछ दवाइयां आदि भी मिली हैं। लेकिन गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का कहना है कि उन्होंने कुछ दिनों से दवाई लेना बंद कर दिया था। अब फैंस के दिलों में सवाल है कि आखिर सुशांत डिप्रेशन में क्यों थे।

- सुशांत के निधन के बाद से फैंस लगातार इस पर बात पर अड़े हैं कि एक्टर के निधन की सीबीआई जांच की जाए। कुछ स्टार्स का भी कहना है कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।इसके लिए बीजेपी नेता सुब्रमणय स्वामी ने एक वकील भी हायर किया है।

-एक्टर के जाने के बाद पुलिस लगातार अलग अलग लोगों से पूछताछ कर रही है। जिनमें यश की मैनेजर से लेकर संजय लीला भंसाली तक शामिल है। पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से 11 घंटे से पूछताछ की थी। अब तक 33 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है।

-सुशांत के निधन से फैंस पूरी तरह से टूट गए हैं। एक महीने बाद भी फैंस लगातार सोशल मीडिया पर एक्टर को याद कर रहे हैं। साथ ही कई ऐसे सेलेब्स भी हैं जो सुशांत के निधन से दुख में हैं।

-खास बात ये है कि एक्टर के निधन के बाद अब उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म 24 जुलाई को हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म के ट्रेलर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

- एक्टर के जाने के बाद बिहार के उनके गृहनगर में उनके नाम का चौक बनवाया गया है। इस चौक का नाम है सुशांत सिंह राजपूत चौक

- अंकिता लोखंडे सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड हैं लेकिन अंकिता पूरी तरह से टूट गई हैं। अंकिता 14 जून से सोशल मीडिया से गायब हैं। एक्ट्रेस सुशांत के निधन पर मुंबई उनके घर गई थीं, साथ ही वह पटना भी उनके परिवार से मिलने गई थीं।  रिया चक्रवर्ती भी 14 जून से सोशल मीडिया से गायब हैं लेकिन अब हाल ही में रिया ने सुशांत के साथ ही व्हाट्सअप फोटो लगाई है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Dies: धर्मेंद्र की वो 6 फिल्में, जिन्हें बार-बार देखने का करता है मन; बॉक्स ऑफिस पर रही सुपरहिस्ट फिल्म

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी पत्रलेखा ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड चुस्कीएक्टर धमेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज, परिवार ने घर ले जाने का किया फैसला; डॉक्टर ने दिया अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीएक्टर गोविंदा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती; जानिए अब कैसी है हालत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: फिल्म में दानिश पंडोर निभा रहे हैं उज़ैर बलूच का किरदार, कराची का खूंखार गैंगस्टर जो कटे हुए सिरों से खेलता था फुटबॉल, देखें उसकी हैवानियत

बॉलीवुड चुस्कीगूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में 2025, जिन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीबहन कृतिका की हल्दी सेरेमनी में कार्तिक आर्यन का डांस, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया