लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के 3 साल बाद भी CBI को फेसबुक-गूगल से नहीं मिले डिलीटेड चैट और पोस्ट, जानें मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 30, 2023 14:58 IST

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को इस साल 3 साल पूरे हो चुके हैं। सुशांत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में 14 जून 2020 को मृत पाए गए थे। तब से इस मामले की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है कि उनकी मृत्यु का कारण क्या था।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत के मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने कहा है कि वे अभी भी फेसबुक और गूगल से प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत जून 2020 में अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत मिले थे।

मुंबई: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को इस साल 3 साल पूरे हो चुके हैं। सुशांत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में 14 जून 2020 को मृत पाए गए थे। तब से इस मामले की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है कि उनकी मृत्यु का कारण क्या था। सुशांत के मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इसी क्रम में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कहा है कि वे अभी भी फेसबुक और गूगल से प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। 

2021 में सीबीआई ने एक औपचारिक अनुरोध भेजकर सोशल मीडिया दिग्गजों से दिवंगत अभिनेताओं की हटाई गई चैट, पोस्ट और ईमेल के बारे में विवरण मांगा। इस हटाई गई जानकारी के साथ एजेंसी यह जांचने की योजना बना रही है कि जून 2020 में वास्तव में क्या हुआ होगा। 

हिंदुस्तान टाइम्स को एक सीबीआई अधिकारी ने बताया, "हम अभी भी इस तकनीकी साक्ष्य पर अमेरिका की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं, जो हमें मामले को तार्किक निष्कर्ष तक ले जाने में मदद कर सकता है। मामला अंतिम रूप देने के लिए लंबित है (इसी वजह से)।" 

सुशांत सिंह राजपूत जून 2020 में अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत मिले थे। मुंबई पुलिस से शुरू होकर, प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय जांच ब्यूरो और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के विभिन्न कोणों की जांच के लिए लाया गया था।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतCentral Bureau of Investigationफेसबुकगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?