लाइव न्यूज़ :

SSR Death Anniversary: जब सुशांत सिंह राजपूत की खास इच्छा को शाहरुख खान ने किया था पूरा, जानिए क्या है मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 14, 2022 11:01 IST

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज दूसरी पुण्यतिथि है। वो 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनकी पुण्यतिथि पर हम एक ऐसे किस्से के बारे में जानेंगे जो शाहरुख खान ने पूरी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत ने साल 2013 में फिल्म 'काय पो छे' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।इसके बाद उन्हें डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी, राब्ता, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ और छिछोरे जैसी फिल्मों में देखा गया।

Sushant Singh Rajput Death Anniversary:सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन आज भी ऐसा कोई दिन नहीं होता जब उनके फैंस उन्हें याद ना करते हों। सुशांत को गुजरे हुए दो साल आज पूरे हो चुके हैं। मगर अभी तक उनका केस सुलझ नहीं पाया है। आज सुशांत की दूसरी पुण्यतिथि है, इस मौके पर उनसे जुड़े एक ऐसे किस्से के बारे में जानेंगे जोकि बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान से जुड़ा हुआ है। 

जानिए सुशांत सिंह राजपूत की इच्छा

दरअसल, सुशांत ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया कि एक बार वो शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के पास एक कॉफी शॉप में बैठे हुए थे। तब उन्होंने देखा कि कई गाड़ियां उनके घर में किसी पार्टी के लिए जा रही हैं। तब सुशांत ने बताया कि कैसे वो भी एक दिन शाहरुख के घर पार्टी में जाना चाहते थे। हालांकि, सालों बात शाहरुख खान ने सुशांत को अपने घर पर आयोजित ईद पार्टी में बुलाया भी था, जिससे दिवंगत अभिनेता काफी खुश हो गए थे। साल 2013 में रेडिफ को दिए इंटरव्यू में सुशांत ने इस वाकया के बारे में बताया था।

इंटरव्यू में कही थी ये बात

उन्होंने कहा था, "जब मैं बड़ा हो रहा था, तब मैंने काफी यश राज की काफी सारी फिल्में देखी, जिनमें से कई फिल्में तो शाहरुख खान की थीं। मैं कभी एक स्टार का फैन नहीं था, लेकिन मुझे याद है कि एक बार मैं बांद्रा में शाहरुख के घर के पास एक कॉफी शॉप में अपने दोस्तों के साथ बैठा था। उन्होंने एक पार्टी रखी थी और मैंने उनके बंगले में कई बड़ी कारों को प्रवेश करते देखा था। मैंने खुद से कहा कि एक दिन मैं अंदर जाकर उसके साथ पार्टी करना चाहूंगा। सौभाग्य से इस साल उनकी ईद की पार्टी थी और मुझे आमंत्रित किया गया था। मैं इसके बारे में वास्तव में खुश था।"

2020 में हुई मृत्यु

बता दें, उन्होंने साल 2013 में फिल्म 'काय पो छे' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी, राब्ता, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ और छिछोरे जैसी फिल्मों में देखा गया। उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा थी, जो उनकी मृत्यु के कुछ हफ्ते बाद रिलीज हुई थी। मालूम हो, सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतशाहरुख खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया