लाइव न्यूज़ :

जब 'कोई ना कोई चाहिए प्यार करने वाला' गाने पर खुशी से झूमते नजर आए सुशांत सिंह राजपूत, वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Updated: July 15, 2020 09:39 IST

सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन थे। उन्होंने कई इंटरव्यू में खुद इस बात को कबूला था कि वह शाहरुख की नकल करने की कोशिश करते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत शाहरुख खान की फिल्म दीवाना के एक गाने पर झूमते दिखाई दे रहे हैं।शाहरुख पर फिल्माए गए बेहद चर्चित गाने "कोई ना कोई चाहिए प्यार करने वाला" पर सुशांत गाड़ी में बैठकर किंग कान को कॉपी करने का प्रयास कर रहे हैं।सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा ड‍िज्‍नी हॉट स्‍टार प्‍लस पर 24 जुलाई को र‍िलीज हो रही है।

सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब हमारे बीच नहीं रहे हों, लेकिन फैंस के दिलों में वह हमेशा रहेंगे। सुशांत ने बेहद कम समय में अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग बना ली थी। यही वजह है कि सुशांत की मौत के इतने दिनों के बाद भी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो ही रहे हैं। सुशांत सिंह का एक और वीडियो इन दिनों लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत शाहरुख खान की फिल्म दीवाना के एक गाने पर झूमते दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख पर फिल्माए गए बेहद चर्चित गाने "कोई ना कोई चाहिए प्यार करने वाला" पर सुशांत गाड़ी में बैठकर किंग कान को कॉपी करने का प्रयास कर रहे हैं। सुशांत कई बार बता चुके थे कि वह शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं और उनके स्टाइल को फॉलो करते हैं। 

सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा को लेकर उत्सुक फैंस

सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए एक महीने का समय बीत गया है। सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा ड‍िज्‍नी हॉट स्‍टार प्‍लस पर 24 जुलाई को र‍िलीज हो रही है। इस फिल्म को ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर रिलीज किए जाने से फैंस निराश भी हैं। फिल्म रिलीज से पहले सुशांत की को-स्‍टार स्‍वास्तिका मुखर्जी ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। 

खुशमिजाज अंदाज से लोगों का दिल जीतना जानते थे सुशांत

इस वीडियो में सुशांत काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। वह मस्तीभरे अंदाज में एक्ट्रेस के साथ हाथों में हाथ डालकर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर सुशांत के फैंस एक बार फिर अपने पसंदीदा एक्टर को याद कर भावुक हो रहे हैं। वह लगातार वीडियो के नीचे कमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!