लाइव न्यूज़ :

बड़े सदमे में सुशांत संग काम करने वाली एक्ट्रेसेज, अनुष्का शर्मा से लेकर परिणीति चोपड़ा तक जानिए किसने क्या कहा

By अमित कुमार | Updated: June 15, 2020 09:48 IST

सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेसेस को भी अभी तक यकीन नहीं हो रहा कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहे। सुशांत के इस तरह दुनिया को छोड़ जाने की खबर जानकर हर कोई सदमे में है।

Open in App
ठळक मुद्दे'पीके' में सुशांत की प्रेमिका रहीं अनुष्का शर्मा को सुशांत के निधन पर बेहद अफसोस है। एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में गर्लफ्रेंड बनी दिशा पटानी तो कुछ लिख ही नहीं पाईं। धोनी की पत्नी साक्षी का किरदार निभाने वाली कियारा ने इंस्टाग्राम पर सुशांत लिखकर टूटे दिल की इमोजी बनाई।

मात्र 34 साल की उम्र में सुशांत सिंह राजपूत का यूं चले जाना सबको बड़ा सदमा दे गया है। उनके साथ काम कर चुकीं अभिनेत्रियां तो इस घटना से इतनी व्यथित हैं कि उनके मुंह से शब्द ही नहीं निकल पा रहे हैं। सुशांत के साथ 5 साल तक रिलेशनशिप में रहीं अंकिता लोखंडे को जब सुशांत की सुसाइड की खबर मिली तो वह बदहवास-सी हो गईं। उन्होंने चौंक कर सिर्फ इतना ही कहा, 'क्या?''---अनुष्का को अफसोस'पीके' में सुशांत की प्रेमिका रहीं अनुष्का शर्मा को सुशांत के निधन पर बेहद अफसोस है। 

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ''सुशांत, इतनी जल्दी जाने के लिए तुम बहुत छोटे और काबिल थे। मुझे यह सोचकर बहुत दुख हो रहा है कि हम ऐसे माहौल में रहते हैं, जिसमें तुम्हारी मुश्किलों को दूर करने के लिए मदद भी नहीं कर सके। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।'''

एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में गर्लफ्रेंड बनी दिशा पटानी तो कुछ लिख ही नहीं पाईं। उन्होंने सिर्फ टूटे हुए दिल की इमोजी बनाकर अफसोस जताया। यही हाल कियारा आडवाणी का भी रहा। 'धोनी की पत्नी साक्षी का किरदार निभाने वाली कियारा ने इंस्टाग्राम पर सुशांत लिखकर टूटे दिल की इमोजी बनाई।

'शुद्ध देसी रोमांस' में साथ काम कर चुकीं परिणीति चोपड़ा ने लिखा, ''सुश, तुम्हारी याद आएगी दोस्त।'' 'ड्राइव' की को-एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस ने लिखा, ''सुश, मुझे माफ कर देना। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।'' एक और पोस्ट में उन्होंने सुशांत के साथ डांस रिहर्सल का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि वह उन्हें हमेशा इस रूप में याद रखेंगी। 

मेहनतकश, समझदार, बुध्दिमान और जोश से भरा हुआ। -----एक हफ्ते में सब कुछ बदला जाता है सुशांत को ब्रेक देने वालीं एकता कपूर भी इस घटना से बेहद दुखी हैं। उन्होंने लिखा है कि यह सही नहीं है। एक हफ्ता और सब कुछ बदला जाता है। यह सही नहीं है। एकता ने सुशांत के साथ बातचीत का पुराना स्क्रीनशॉट भी शेयर किया।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतअनुष्का शर्मादिशा पाटनीकिआरा आडवाणीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई