लाइव न्यूज़ :

CBI अफ़सर के किस सवाल पर भड़कीं रिया चक्रवर्ती, जानिए क्यों हुई बहस?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 31, 2020 09:54 IST

भले रिया अपनी सफाई पेश कर चुकी हूं। लेकिन सीबीआई उनसे लगातार तीन से पूछताछ कर रही है। कहा जा रहा है कि रिया सीबीआई की पूछताछ में सहयोग भी नहीं कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे14 जून को सुशांत स‍िंंह राजपूत का निधन हुआ थासीबीआई तीन से लगातार रिया से पूछताछ कर रही है

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 महीने से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है। अब एक्टर के निधन की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई अब तक रिया चक्रवर्ती समेत कई अहम लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ रिया की चैट सामने आने के बाद केस में ड्रग्स का एंगल भी जुड़ गया है। इस केस में जो सबसे ज्यादा शक के घेरे में है वह रिया चक्रवर्ती।

रिया से लगातार तीन दिन से सीबीआई पूछताछ कर रही है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'रविवार को पूछताछ के दौरान रिया का सीबीआई अधिकारियों के साथ अच्छा बर्ताव नहीं था। अधिकारियों ने जब रिया से ड्रग्स को लेकर सवाल किए तो वह भड़क गईं और गुस्सा करने लगीं।'

खबर के अनुसार एक्ट्रेस ने सीबीआई के सामने ड्रग्स की चैट को स्वीकार कर लिया है। रिया के ड्रग्स चैट को स्वीकारने की खबरों पर एक्ट्रेस के वकील सतीश मानशिंदे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह सुशांत सिंह राजपूत की मौत में केवल जांच करने वाली एजेंसियों के आधिकारिक बयान को ही मानेंगे।

लगातार खबरें आ रही हैं कि सीबीआई के साथ पूछताछ रिया सहयोग नहीं कर रही हैं। रिया से आज यानि चौथे दिन भी पूछताछ हो सकती है। वहीं, सिद्धार्थ पिठानी ने केस में सरकारी गवाह बनने की बात कही है। सिद्धार्थ ने रिया को लेकर कई तरह के खुलासे किए हैं।

सुशांत की बहन पर रिया ने लगाया आरोप

बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने इंटरव्यू में प्रियंका सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि 'एक पार्टी मैं, सुशांत सिंह राजपूत और उनकी बहन प्रियंका सहित उनके परिवार के अन्य लोग थे। प्रियंका ने नशे में मेरा उत्पीड़न करने की कोशिश की। मुझे अनचाही जगह हाथ भी लगाया।

रिया के अनुसार ये बात अप्रैल 2019 की है। जब प्रियंका ने एक पार्टी में बहुत शराब पी थी। वहां वह सभी के साथ अजीब सी हरकते करने लगी थीं। पार्टी से आने के बाद मैं सुशांत के कमरे में सोने चली गई थी। लेकिन मेरी आंख अचानक खुली तो देखा  प्रियंका मेरे बिस्तर में हैं और वह मुझे जबरदस्ती छूने की कोशिश कर रही हैं।

ये देखकर मैं हैरान रह गई और प्रियंका को जाने को कहा, लेकिन मैं खुद ही वहां से चली गई और अगले दिन सब कुछ सुशांत को बताया। मैंने सुशांत सिंह राजपूत को बताया क्योंकि मैं वहां से आधी रात को चेन्नई के लिए निकल गई थी। चेन्नई में मेरी फिल्म का मुहूर्त था। यह बात मैंने सुशांत सिंह राजपूत तो चैट पर बताई। इसके बाद प्रियंका और सुशांत के बीच उस दिन झगड़ा हुआ था। 

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार