लाइव न्यूज़ :

सुशांत केस: मुंबई पुलिस का चौंकाने वाला दावा, साजिश के तहत सोशल मीडिया पर बनाए गए 80 हजार से ज्यादा फर्जी अकाउंट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 6, 2020 12:12 IST

सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया के अलग अलग मंचों पर 80 हजार से ज्यादा फर्जी अकाउंट्स बनाए गए हैं। इस बात का दावा मुंबई पुलिस के द्वारा दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत केस केस में अब नया मोड़ गया है। डॉक्टर गुप्ता का ऑडियो लीक हुआ जिसके बाद से विवाद जारी है।

सुशांत सिंह राजपूत केस केस में अब नया मोड़ गया है। एम्स के फरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने अपनी रिपोर्ट सीबीआई के पास जमा कर दी है। साथ ही फरेंसिक टीम ने अपनी आखिरी और फाइनल रिपोर्ट में बताया है कि सुशांत की मौत आत्महत्या के कारण हुई है। हाल ही में एम्स के एक्सपर्ट पैनल के हेड डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने सुशांत का गला दबाकर मारे जाने की किसी भी संभावना से इनकार कर दिया , इसके बाद डॉक्टर गुप्ता का ऑडियो लीक हुआ जिसके बाद से विवाद जारी है।

इस बीच पता चला है कि सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया के अलग अलग मंचों पर 80 हजार से ज्यादा फर्जी अकाउंट्स बनाए गए हैं। इस बात का दावा मुंबई पुलिस के द्वारा दिया गया है।

सुशांत को न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर कई तरह के कैंपेन चलाए गए हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि कई फर्जी अकाउंट बनाए गए हैं। मुंबई पुलिस के अनुसार ये अकाउंट मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार को बदनाम करने की कोशिश की गई। अब मुंबई पुलिस कमिश्नर ने साइबर सेल से कहा है कि वह ऐसे मामलों को आईटी एक्ट के तहत दर्ज कर उसकी जांच करे।

एक आईपीएस अधिकारी ने बताया कि 'हमने विदेशी भाषा में पोस्ट की पहचान की है। इसमें #justiceforsushant #sushantsinghrajput और #SSR हैशटैग का इस्तेमाल किया गया। हम इन अकाउंट्स के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने की कोशिश में हैं।'

इतना ही नहीं कहा गया है कि सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर दुनिया के अलग अलग देशों जैसे इटली, जापान, फ्रांस, रोमानिया, तुर्की, थाईलैंड, इंडोनेशिया, पोलैंड और स्लोवेनिया से पोस्ट किए गए हैं। 

इसी बीच चैनल टाइम्स नाउ को डॉक्टर सुधीर गुप्ता का एक ऑडियो टेप हाथ लगा है। इस ऑडियो टेप में डॉक्टर  का कहना है कि जब सबसे पहले तस्वीरें उनके पास आई थीं उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि सुशांत का मर्डर हुआ था। हालांकि बाद में एम्स के फरेंसिक पैनल की रिपोर्ट में कहा गया है कि सुशांत की मौत फांसी लगाकर आत्महत्या करने के कारण हुई। 

एम्स की इस रिपोर्ट से सुशांत की फैमिली और फैंस  भी संतुष्ट नहीं थी। जबकि सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली के वकील विकास सिंह पहले ही कह चुके हैं कि वह एम्स के पैनल की रिपोर्ट से खुश संतुष्ट नहीं हैं। कूपर हॉस्पिटल की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर पहले ही शक जताया जा चुका है जिसमें मौत का समय भी नहीं बताया गया है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

भारतकोई चमत्कारी महाराष्ट्र को भी मिले

भारतबॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., सेलेब्स ने दी थलपति विजय को बधाई, तमिलनाडु में TVK का 'पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर'

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया