लाइव न्यूज़ :

अंकिता लोखंडे नहीं बल्कि सारा अली खान के साथ ब्रेकअप के बाद टूट गया था सुशांत सिंह राजपूत का दिल, बच्चों की तरह फूट-फूट कर थे रोए

By अमित कुमार | Updated: August 30, 2020 14:45 IST

फिल्म केदारनाथ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ डेब्यू करने वाली सारा अली खान की यह फिल्म हिट साबित रही थी। इस फिल्म के बाद सुशांत और सारा की बॉन्डिंग भी काफी स्ट्रांग हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत के पर्सनल असिस्टेंट रहे साबिर अहमद ने एक बार बताया था कि सुशांत और सारा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।एक इंटरव्यू में स्मिता पारिख ने सुशांत को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त स्मिता पारिख बताती हैं कि सुशांत सारा को लेकर काफी सीरियस थे।

सुशांत सिंह राजपूत अपनी फिल्मों से बहुत ही कम समय में एक नया मुकाम हासिल करने में कामयाब रहे थे। फिल्मों के अलावा सुशांत अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहा करते थे। अंकिता लोखंडे से लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने वाले सुशांत का नाम और भी कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा जा चुका है। 2018 में आई केदारनाथ में को-स्टार सारा अली खान के साथ भी सुशांत का नाम सामने आया था। 

सुशांत के पर्सनल असिस्टेंट रहे साबिर अहमद ने एक बार बताया था कि सुशांत और सारा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक्टर के दोस्त सैमुएल ने भी इन दोनों के रिश्ते पर मुहर लगाई थी। वहीं अब सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली फ्रेंड ने भी एक्टर के सारा अली खान संग रिलेशनशिप को लेकर बात कही है। एक इंटरव्यू में स्मिता पारिख ने सुशांत को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। 

स्मिता पारिख ने बताया कैसा था एक्टर का हाल

सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त स्मिता पारिख बताती हैं कि सुशांत सारा को लेकर काफी सीरियस थे। सारा अली खान से ब्रेकअप के बाद सुशांत बेहद दुखी हो गए थे। इस ब्रेकअप से सुशांत बुरी तरह टूट गए थे और घंटो तक रोए थे। सुशांत ने रोते हुए स्मिता से पूछा था कि 'आखिर उनके साथ ही ऐसा क्यों होता है? सारा ने सुशांत के साथ की 2019 में आई फिल्म सोनचिड़िया के पर्दे पर खास कमाल ना करने पर ब्रेकअप कर लिया था। 

सैमयूएल ने भी किए थे कई खुलासे

वहीं इससे पहले एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, सैमयूएल ने लिखा था कि मुझे केदारनाथ के प्रमोशन के दौरान का समय याद है जब सुशांत और सारा पूरी तरह से प्यार में थे। दोनों के बीच एक मासूमित थी। दोनों में एक-दूसरे के लिए बहुत सम्मान था। आजकल के रिश्तों में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता। सुशांत के साथ सारा ने सुशांत के परिवार में सभी के लिए वास्तविक सम्मान था, चाहे वह परिवार, दोस्त और यहां तक कि कर्मचारी हों। मुझे आश्चर्य है कि क्या सोनचिरिया के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बाद सारा का सुशांत के साथ रिश्ता तोड़ने का फैसला बॉलीवुड माफिया द्वारा किसी भी दबाव के कारण किया गया था, मैंने उनकी पोस्ट पढ़ी थी। उन्होंने स्निपेट्स को कैप्शन के साथ साझा किया, "हम उस प्यार को स्वीकार करते हैं जो हमें लगता है कि हम लायक हैं - स्टीफन चोबोस्की।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसारा अली खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम