लाइव न्यूज़ :

सुशांत मौत मामला: सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं बता सकती कि यह मर्डर था या सुसाइड

By अमित कुमार | Updated: September 2, 2020 19:07 IST

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी लगातार अपनी राय सामने रखते आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत केस पर ट्वीट कर अपनी बात रखी है। स्वामी ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि एम्स से जो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने वाली है वह कितनी सच होगी। 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून को मृत पाए गए थे।

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच में सीबीआई को अब तक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। ऐसे में सीबीआई केस की जांच अब सुसाइड एंगल से देखने की तैयारी कर रहा है। सुशांत की मौत पर लगातार सोशल मीडिया पर बहस हो रही है। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी भी सुशांत मामले पर लगातार अपनी बात रख रहे हैं। 

हाल ही में सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत केस पर ट्वीट कर अपनी बात रखी है। स्वामी ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि एम्स से जो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने वाली है वह कितनी सच होगी। क्या वह यह बता पाएगी कि सुशांत की मौत मर्डर था या सुसाइड। सुब्रमण्यम स्वामी लिखते हैं कि एम्स की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट यह कैसे बता सकती है कि सुशांत ने सुसाइड किया या उनका मर्डर किया गया, क्योंकि एक्टर की बॉडी तो उनके पास है नहीं। 

संदीप सिंह की भूमिका पर भी सुब्रमण्यम स्वामी ने खड़े किए थे सवाल

इससे पहले सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'संदिग्ध संदीप सिंह से भी सवाल-जवाब होने चाहिए कि वो कितनी बार दुबई गया और क्यों गया?' बता दें, संदीप सिंह सुशांत के दोस्तों में से एक हैं। यही नहीं, दिवंगत अभिनेता की मृत्यु के बाद से वो लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संदीप की कॉल डिटेल्स सामने आई हैं, जिनके अनुसार सितंबर 2019 से संदीप की सुशांत से कोई बातचीत नहीं हुई थी।

केस की मुख्य आरोपी मानी जा रही हैं रिया चक्रवर्ती

गौरतलब है कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून को मृत पाए गए थे। तब से मुंबई पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही थी। मगर अब ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है। वहीं, सुशांत के निधन के बाद से रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें भी काफी बढ़ गई हैं। दरअसल, सीबीआई ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। यही नहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्र‍िंग मामले में कई बार उनसे पूछताछ की।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसुब्रमणियन स्वामीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!