लाइव न्यूज़ :

तमिल एक्टर विवेक के निधन पर सुपरस्टार रजनीकांत ने जताया शोक, कहा- उनके साथ काम करने के अनुभव को कभी नहीं भूल सकता

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 17, 2021 11:58 IST

तमिल एक्टर विवेक के निधन पर सुपरस्टार रजनीकांत ने भी शोक जताया है। विवेक का निधन शनिवार सुबह हो गया। उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देतमिल एक्टर विवेक के निधन पर सुपरस्टार रजनीकांत ने जताया शोकसुपरस्टार ने कहा, शिवाजी फिल्म के दौरान उनके साथ बिताए वक्त को नहीं भूल सकताशनिवार को विवेक की मौत हार्ट अटैक के कारण हो गई, कई और जानी-मानी हस्तियों ने उनके निधन पर दुख जताया है

चेन्नई: सुपरस्टार रजनीकांत ने शनिवार को तमिल एक्टर विवेक के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं । इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुासार विवेक की मृत्यु हार्ट अटैक की वजह से हुई। बताया गया कि शुक्रवार को विवेक अपने घर पर बेहोश हो गए थे फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में आज सुबह 4.35 में उनकी मौत हो गई । 

विवेक के निधन से बहुत दुखी हूं - रजनीकांत

रजनीकांत ने तमिल में एक ट्वीट साझा किया , जिसमें उन्होंने लिखा, 'जूनियर कलाइवनार, सामाजिक कार्यकर्ता और मेरे करीबी दोस्त विवेक। उनके निधन से मुझे बहुत दुख हुआ। फिल्म शिवाजी के निर्माण के दौरान विवेक के साथ बिताए गए समय को मैं कभी नहीं भूल सकता। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है। उनकी आत्मा को शांति मिले। '   

विवेक को शुक्रवार को आया था हार्ट अटैक 

विवेक को शुक्रवार को बेहोश होने के बाद पत्नी और बेटी ने अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके बाद वाडापलानी के एसआईएमएस अस्पताल में उनकी हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया। अस्पताल के अनुसार, उनकी  हृदय की एक रक्तवाहिका में पूर्ण ब्लॉक के कारण शुक्रवार को एक्टर का एंजियोप्लास्टी और स्टेंटिंग ऑपरेशन किया गया था। उन्हें आईसीयू में ईसीएमओ सपोर्ट पर रखा गया था। 

विवेक और रजनीकंत काम से परे भी अच्छे दोस्त थे। विवेक रजनीकांत की बेटी सौंदर्या के विवाह में भी शामिल हुए थे। इसके अलावा उन्होंने सुपरस्टार को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिए जाने पर भी शुभकामनाएं दी थी । विवेक और रजनीकंत ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है , जैसे शिवाजी : द बॉस (2007), उझिप्पली (1993) और मनाथिल उरुधी वेंदुम (1987)।

टॅग्स :टॉलीवुड सिनेमारजनीकांत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTMC Candidate List: बाबुल सुप्रियो, कोएल मल्लिक, राजीव कुमार और मेनका गुरुस्वामी को टिकट, बंगाल में 5 सीट पर राज्यसभा चुनाव, पहली बार भाजपा का खाता खुलेगा?

बॉलीवुड चुस्कीटीवीके चीफ और एक्टर विजय पर पत्नी ने लगाया बेवफाई का आरोप, तलाक के लिए अर्जी दाखिल की

बॉलीवुड चुस्कीविजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को झटका, मद्रास हाईकोर्ट ने रद्द किया सेंसर क्लीयरेंस

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड चुस्कीशोभिता धुलिपाला ने नागा चैतन्य के साथ पहली सालगिरह पर शादी का एक शानदार वीडियो जारी किया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?