लाइव न्यूज़ :

9 साल की बच्ची के लापता होने पर परेशान हुई सनी लियोनी; ढूंढने वाले को देंगी बड़ा इनाम, जानें क्या है रिश्ता

By अंजली चौहान | Updated: November 9, 2023 14:44 IST

सनी लियोन ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए उस व्यक्ति को 50,000 रुपये का इनाम देने की पेशकश की, जो अनुष्का को उसके परिवार के पास सुरक्षित लौटाएगा।

Open in App

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी  ने एक नौ साल की बच्ची को ढूंढने के बदले 50000 हजार देने का इनाम जारी किया है। गुरुवार को अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि उनकी हाउसहेल्पर की बेटी मुंबई के जोगेश्वरी से लापता हो गई है।

अनुष्का का पता लगाने के लिए सनी ने 50000 हजार के इनाम का ऐलान किया है। अपने पोस्ट में सनी लियोनी ने अन्य जानकारियों के साथ अनुष्का किरण मोरे की एक तस्वीर भी साझा की।

सनी ने मुंबई पुलिस और बीएमसी के ऑफिशियल अकाउंट को टैग करते हुए बताया कि अनुष्का बुधवार शाम से जोगेश्वरी वेस्ट के बेहराम बाग से लापता हैं।

सनी ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "मेरी घरेलू सहायिका पिछली शाम 8 नवंबर शाम 7 बजे से जोगेश्वरी पश्चिम बेहराम बाग से लापता है, वह 9 साल की है, उसके माता-पिता उसकी तलाश में पागल हो गए हैं।" एक्ट्रेस ने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से इस लड़की को उसके परिवार के पास सुरक्षित वापस लाने के लिए अतिरिक्त 50,000 रुपये दूंगी। 

उन्होंने कहा, "कृपया सरिता मदर से संपर्क करें: +91 88506 05632 किरण पिता: +91 82376 31360 या बस मुझसे संपर्क करें मुझसे संपर्क करें। INR 11,000 रुपये की कीमत को नकद भुगतान किया जाएगा, जो कभी भी उसे वापस ले जाती है या उसकी जानकारी देती है। कृपया उसकी जानकारी दी जाए। अपनी आँखें खुली रखें और इस छोटी लड़की की तलाश करें।"

बता दें कि सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैन्स के लिए कुछ न कुछ पोस्ट करती हैं लेकिन इस बार उन्होंने लोगों से मदद की अपील की है। एक्ट्रेस अपनी हाउस हेल्पर की बेटी के लिए परेशान हैं और चाहती है कि वह जल्द से जल्द मिल जाए।

जानकारी के अनुसार, इस साल 1 जनवरी से 31 मार्च तक, महाराष्ट्र में 16-35 आयु वर्ग की 3,594 लड़कियां और महिलाएं लापता हुईं, जिनमें से 383 अकेले मुंबई से लापता हुईं।

टॅग्स :सनी लियोनमुंबई पुलिसहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्रीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !