लाइव न्यूज़ :

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2026 16:17 IST

सनी देओल अभिनीत फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने रिलीज के बाद महज आठ दिनों के भीतर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Open in App

सनी देओल अभिनीत फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने रिलीज के बाद महज आठ दिनों के भीतर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। निर्देशक अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई थी। यह वर्ष 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ की अगली कड़ी है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। सनी देओल फिल्म के पहले भाग का भी हिस्सा थे।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म ने 32.10 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले सप्ताह में 244.97 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई 257.50 करोड़ रुपये हो चुकी है। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने किया है। फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। वर्ष 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला लड़ाई की घटनाओं पर आधारित थी। वहीं, इसकी अगली कड़ी ‘बॉर्डर 2’ भी उसी युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनफिल्मसनी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीबिहार में फिल्म निर्माण को मिली नई गति और नई दिशा, फिल्म निर्माण गतिविधियों में आई तेजी,

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी