लाइव न्यूज़ :

NCB के समन का रकुल प्रीत सिंह ने नही दिया जवाब, आज होनी थी पूछताछ, एजेंसी ने किया कई बार संपर्क

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 24, 2020 11:37 IST

नसीबी कहना है कि रकुल प्रीत सिंह को कल समन जारी किया गया। हमने अलग-अलग तरीके से उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन अब तक उन्होंने जवाब नहीं दिया है। वहीं, सिमोन खंबाटा से एनसीबी दफ्तर में पूछताछ हो रही है। ए

Open in App
ठळक मुद्देएनसीबी ने आज अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, सुशांत सिंह राजपूत की टैलेंट मैनेजर श्रुति मोदी और डिजाइनर सिमोन खंबाटा को बुलाया था। एनसीबी ने कहा है कि रकुल प्रीत सिंह का समन के संबंध में कोई जवाब नहीं आया है।

मुंबईः सुशांत सिंह राजपूत केस में बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन में कई बड़े नाम सामने आए हैं। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर जैसे सितारों को समन भेजा गया। एनसीबी ने इन सभी को अलग-अलग दिन पर पूछताछ के लिए बुलाया है और आज अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, सुशांत सिंह राजपूत की टैलेंट मैनेजर श्रुति मोदी और डिजाइनर सिमोन खंबाटा को बुलाया था। इस बीच एनसीबी ने कहा है कि रकुल प्रीत सिंह का समन के संबंध में कोई जवाब नहीं आया है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, एनसीबी कहना है कि रकुल प्रीत सिंह को कल समन जारी किया गया। हमने अलग-अलग तरीके से उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन अब तक उन्होंने जवाब नहीं दिया है। वहीं, सिमोन खंबाटा से एनसीबी दफ्तर में पूछताछ हो रही है। 

दीपिका पादुकोण का बयान दर्ज करने के लिए 25 सितंबर को बुलाया गया, जबिक सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को 26 सितंबर की तारीख दी गई है। दीपिका पादुकोण के चैट का खुलासा हुआ, जिसमें उनपर आरोप लगे थे कि वे ड्रग्स मांग रही थीं। क्वान कंपनी में काम करने वाली करिश्मा से वे बात कर रही थीं।

बता दें कि बॉलीवुड में मादक पदार्थ के कथित गठजोड़ की जांच कर रहे एनसीबी ने मंगलवार को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की टैलेंट मैनेजर जया साहा से पूछताछ की थी। एनसीबी के सूत्रों ने बताया था कि मादक पदार्थों की कथित तौर पर चर्चा करने वाले कुछ व्हाट्सएप चैट एजेंसी की रडार पर हैं। उन्होंने बताया था कि इनमें से कुछ चैट पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश और एक 'डी' के बीच कथित तौर पर हुए हैं।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!