लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत केस की CBI जांच पर सुब्रमण्यम स्वामी का रिएक्शन आया सामने, कहा- क्या अब मैं जा सकता हूं?

By अमित कुमार | Updated: August 6, 2020 08:12 IST

बिहार सरकार की सिफारिश पर सीबीआई, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी के मामले में जांच का जिम्मा संभालेगी। केस सीबीआई के पास जाने से भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने खुशी जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई से जांच कराने की बिहार सरकार की सिफारिश को बुधवार को मंजूरी दे दी गई है । भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करते हुए सीबीआई जांच पर खुशी जताई। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना नीत गठबंधन को सीबीआई जांच का कदम पसंद नहीं आया और राकांपा नेता नवाब मलिक ने बिहार की याचिका पर न्याय अधिकार क्षेत्र का मुद्दा उठाया।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अपनी बात सबके सामने रखते हुए नजर आए। बुधवार को सुशांत केस को सीबीआई जांच की मंजूरी मिलने के बाद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी बात रखी है। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करते हुए सीबीआई जांच पर खुशी जताई। 

सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'केंद्र ने बताया है कि सुशांत की खुदकुशी का मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है...क्या मैंने अपना वादा निभाया और अब मैं जा सकता हूं?' इससे पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था, 'अपने नवीनतम पत्र में मैंने पीएम से प्रवर्तन निदेशालय को निर्देश देने का अनुरोध किया है और एनआईए को सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमय मौत के लिए परिस्थितियों की जांच करने के लिए कहा है। इसके बाद हम सीबीआई और इन दो राष्ट्रीय एजेंसियों से मिलकर बना SIT का गठन कर सकते हैं।'

सुब्रमण्यम स्वामी ने उठाया था CBI जांच की मांग

उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा था, 'मेरा मानना ​​है कि ईडी को जांच का आदेश दिया गया है।' मालूम हो, हाल ही में उन्होंने आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच की पहल करने को कहा था। सुब्रमण्यम स्वामी ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर कहा था, 'मुझे क्यों लगता है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या कर दी गई?' बता दें, 34 वर्षीय सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनकी आत्महत्या ने फिल्म उद्योग में पक्षपात पर एक बहस छेड़ दी थी।

सुशांत की मौत मामले की सीबीआई से जांच का रास्ता साफ

केंद्र ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई से जांच कराने की बिहार सरकार की सिफारिश को बुधवार को मंजूरी दे दी । वहीं उच्चतम न्यायालय ने सुशांत को प्रतिभाशाली कलाकार बताते हुये कहा कि उनकी मृत्यु के कारणों की सच्चाई सामने आनी ही चाहिए। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना नीत गठबंधन को सीबीआई जांच का कदम पसंद नहीं आया और राकांपा नेता नवाब मलिक ने बिहार की याचिका पर न्याय अधिकार क्षेत्र का मुद्दा उठाया। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसुब्रमणियन स्वामीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!