लाइव न्यूज़ :

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में कुछ इस अंदाज में दिखेंगी अनन्या पांडे और तारा सुतारिया, रिलीज हुआ नया पोस्टर

By मेघना वर्मा | Updated: April 11, 2019 18:09 IST

साल 2012 में आई स्टूडेंट ऑफ द ईयर की सीक्वल इस फिल्म में टाइगर के साथ अनन्या पांडे और तारा सुतारा भी दिखाई देंगी।

Open in App

करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में तारा सुतारा और अनन्या पांडे के नए लुक को जारी कर दिया गया है। दोनों ही एक्ट्रेसेस इन पोस्टर में बेहद हॉट लग रही हैं। टाइगर श्रॉफ के लुक को भी आज ही रिवील किया गया है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर का टीजर कल रिलीज किया जाना है। 

कुछ-कुछ आलिया से मिलता है अनन्या का लुक

जारी हुए नए पोस्टर में अनन्या पांडे सुंदर दिख रही हैं। व्हाइट कलर के शॉर्ट्स और पिंक जैकेट में अनन्या ने सभी का अटेंशन खुद की ओर खींच लिया है। वहीं लोग ये भी कर हैं कि अनन्या का ये लुक कुछ-कुछ स्टूडेंट ऑफ द ईयर के आलिया के लुक से मिल रहा है। 

हॉट दिख रही हैं तारा

तारा भी बेहद हॉट दिख रही हैं। पिंक कलर के क्रॉप टॉप और सिल्वर कलर के शॉर्ट्स में तारा बेहद हॉट लग रही हैं। तारा  के इस लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। तारा सुतारा भी इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। 

टाइगर ने अपने सोशल मीडिया पर अपने इस नये पोस्टर को शेयर किया है। जिसमें टाइगर काफी मेहनत करते दिख रहे हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर बनने के लिए टाइगर ने फिल्म में भी बहुत मेहनत की है। इसी की कुछ झलकियां इस पोस्टर में भी दिखाई दे रही हैं। 

टाइगर बॉक्सिंग करते, डम्बल उठातेऔर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। टाइगर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'इन इट टू विन इट लेट्स डू दिस।' टाइगर के इस पोट्सर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इससे पहले भी टाइगर के दो नए पोस्टर को रिलीज किया गया था। जिसमें टाइगर कॉलेज के गेट के बाहर दखाई दे रहे हैं। 

साल 2012 में आई स्टूडेंट ऑफ द ईयर की सीक्वल इस फिल्म में टाइगर के साथ अनन्या पांडेय और तारा सुतारा भी दिखाई देंगी। तीनों ने एक साथ इस बार कॉफी विद करण के छठवें सीजन में भी इंट्री ली थीं। जहां फिल्म के सेट पर हुए इंसीडेंट को शेयर किया था। वहीं पहली वाली स्टूडेंट ऑफ द ईयर में सिद्दार्थ मल्होत्रा के साथ आलिया भट्ट और वरूण धवन दिखाई दिए थे। 

10 मई को रिलीज होगी फिल्म

पुराने कॉन्सेप्ट पर बनी इस नई सीक्वल को लेकर फैंस के साथ-साथ बीटाउन भी काफी एक्साइटे है। फिल्म इस साल 10 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। अब देखना होगा कि क्या पहली स्टूडेंट ऑफ द ईयर की ही तरह इसकी सीक्वल भी दर्शकों के दिल को भाती है या नहीं। 

टॅग्स :अनन्या पाण्डेयटाइगर श्रॉफतारा सुतारियाकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहारिया के बीच हुआ ब्रेकअप? AP ढिल्लों कॉन्सर्ट विवाद के कुछ ही समय बाद दोनों का रिश्ता खत्म!

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ड्रेस, हाथ में गन और तीखी नजरें, Toxic में तारा सुतारिया का सबसे बोल्ड अवतार

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office: तीन दिन में 21.24 करोड़ रुपये कमाई, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन मचा रहे धमाल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?